Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: छत्तीसगढ़ में 10 नक्सली ढेर, जवानों ने मनाया जश्न: एनकाउंटर के बाद हथियारों के साथ किया डांस, जानिए अब तक कितने नक्सली ढेर ?

Chhattisgarh Naxal Encounter Video Update | Sukma Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने 10 नक्सलियों को मार गिराया है। इसमें 3 महिलाएं और 7 पुरुष हैं। सभी के शव और 3 स्वचालित हथियार बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ के बाद जवान जश्न मनाते भी नजर आए। जवानों ने हथियारों के साथ डांस किया।

यह मुठभेड़ भेज्जी के दंतेपुरम, कोराजुगुड़ा, नगराम के जंगलों में हुई। डीआरएफ और सीआरपीएफ के जवानों की कोंटा और किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। इस साल 1 जनवरी से 22 नवंबर तक 207 नक्सली मारे जा चुके हैं। ओडिशा के रास्ते सीजी में घुसे थे नक्सली सुरक्षा बलों को सूचना मिली थी कि भेज्जी के जंगल में नक्सलियों का जमावड़ा है। इसके बाद जवानों को भेजा गया, जहां नक्सलियों से मुठभेड़ हुई। एक दिन पहले ही बड़ी संख्या में नक्सली ओडिशा के रास्ते सीजी सीमा में घुसे थे। इस दौरान ओडिशा पुलिस से भी मुठभेड़ हुई। इसमें एक नक्सली मारा गया, जबकि एक जवान घायल हो गया। इसके बाद छत्तीसगढ़ फोर्स अलर्ट पर थी। हमारी मेहनत पर भाजपा अपनी पीठ थपथपा रही- बघेल मुठभेड़ पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि हमारी सरकार में जितने कैंप खुले हैं, वह 15 साल में कोर सेंटर में खोले गए कैंपों की संख्या से ज्यादा है। पहले सिर्फ बफर जोन में ही कैंप खोले जाते थे, रमन सिंह की सरकार में आदिवासी गांव खाली कर दूसरे राज्यों में चले गए। बघेल ने कहा कि कांग्रेस ने 600 गांवों से नक्सलियों को खदेड़ा, हमने स्कूल, सड़क, शिक्षा, अस्पताल, जमीन का पट्टा दिया, हमने रोजगार के अवसर दिए। इसीलिए आदिवासियों का सरकार पर भरोसा लौटा। अबूझमाड़ में 2 पुल बनाए, इसीलिए ऑपरेशन सफल रहा। हमने पूरी मेहनत की...आज वे हमारी पीठ थपथपा रहे हैं। ओडिशा से सटे गरियाबंद में गुरुवार को हुई थी मुठभेड़ ओडिशा और गरियाबंद से सटे उदंती अभ्यारण्य के जंगल में गुरुवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ हुई। नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना पर गरियाबंद पुलिस ने संयुक्त सर्चिंग अभियान चलाया। इस अभियान में गरियाबंद डीआरजी, कोबरा 207 बटालियन, ओडिशा एसओजी, सीआरपीएफ 211 और 65 बटालियन के करीब 200 जवान शामिल थे। आमद के जंगलों में पहुंचते ही नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। दबाव देखकर नक्सली भाग निकले। पुलिस ने नक्सली ठिकाने से एक सिंगल शॉट राइफल, नक्सली साहित्य, बड़ी मात्रा में गर्म कपड़े और दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं। सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है- सीएम साय मुठभेड़ पर सीएम साय ने कहा कि जवानों को सुकमा में बड़ी सफलता मिली है। सरकार नक्सलवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। बस्तर में विकास, शांति और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनकी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बस्तर में माओवाद अपने अंतिम चरण पर है- विजय शर्मा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सल मोर्चे पर जवान अदम्य साहस और वीरता का परिचय देकर लगातार सफलता प्राप्त कर रहे हैं और अब बस्तर में माओवाद अपने अंतिम चरण पर है। शर्मा ने कहा- मैं नक्सलियों से अपील करता हूं कि वे हिंसा छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल हों। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन