Logo
Breaking News Exclusive
CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे

: शराब पीकर पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार: छत्तीसगढ़ में बिना दुल्हन के लौटी बारात, परिवार और समाज ने भी दिया साथ

Chhattisgarh Korea Bride refuses to marry drunk groom: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में जब दूल्हा नशे की हालत में बारात लेकर पहुंचा तो जमकर हंगामा हुआ. दूल्हे को नशे में डांस करते देख दुल्हन ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया. दुल्हन के परिजनों और गांव वालों का गुस्सा देख बारात भाग गई. दूल्हे के परिजनों ने माफी मांगी, लेकिन लड़की के परिजन नहीं माने और बारात खाली हाथ लौट गई. दरअसल, ग्राम पंचायत आनी निवासी रामचरण की बेटी लावन्ती की शादी पटना के बरदिया गांव निवासी राम अवतार के बेटे रमेश कुमार से तय हुई थी. सोमवार की रात दूल्हा रमेश कुमार पगड़ी पहनकर धूमधाम से बारात लेकर दुल्हन के घर पहुंचा. दुल्हन पक्ष के लोगों ने बारात का स्वागत किया. शराबी से नहीं करूंगी शादी इस दौरान कई रस्में पूरी करने के बाद दुल्हन की मां राजंती आरती करने पहुंची। उसने देखा कि दूल्हा नशे में है। जब दुल्हन लावन्ती को इस बात का पता चला तो उसने शादी करने से इनकार कर दिया। इस पर हंगामा शुरू हो गया। मामला बिगड़ता देख उसके साथ आए बाराती मौके से भाग गए। मोबाइल छीनने पर भांजी ने लगाई फांसी: मामी ने पूछा कहां से आया फोन, तो नहीं बता पाई, मामा के घर रहकर 10वीं की पढ़ाई कर रही थी विवाद बढ़ता देख दूल्हे रमेश कुमार और उसके परिजनों ने दुल्हन पक्ष से माफी मांगी। उनसे शादी पूरी करने का अनुरोध किया, लेकिन वे नहीं माने। दुल्हन लावन्ती का कहना है कि वह ऐसे लड़के से शादी नहीं करना चाहेगी जो शराब या किसी भी तरह का नशा करता हो। गांव और समाज ने भी लावन्ती के फैसले का समर्थन किया और उसकी तारीफ की। बेटी के लिए अच्छा लड़का ढूंढूंगी लड़की की मां राजंती ने कहा कि जब वह आरती करने गई तो देखा कि दूल्हा नशे में है। जिसके बाद मैंने आरती नहीं की। जब मेरी बेटी ने शादी से इनकार किया तो मैंने उसके फैसले का समर्थन किया। दुल्हन के पिता रामचरण ने कहा कि उन्होंने शादी की व्यवस्था में काफी पैसा खर्च किया है, लेकिन परिवार और समाज बेटी के फैसले के साथ है। अच्छा लड़का ढूंढ़ने के बाद वे उसकी शादी करेंगे। छत्तीसगढ़ में बारिश से ढही निर्माणाधीन नहर की दीवार: झारखंड के 2 मजदूरों की दबने से मौत, कलेक्टर ने जांच कमेटी की गठित दूल्हे ने कहा- मुझसे गलती हो गई, अब शराब नहीं पीऊंगा दुल्हन के शादी से इनकार करने के बाद दूल्हे रमेश का नशा उतर गया। रमेश ने कहा कि उससे गलती हो गई। अब वह शराब नहीं पीएगा, लेकिन दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। हालांकि इस मामले में पुलिस में कोई मामला दर्ज नहीं हुआ। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन