Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: न्यू ईयर पार्टी के बाद 2 दोस्तों ने की खुदकुशी: रेलवे ट्रैक पर कई टुकड़ों में मिली लाश, मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल

Chhattisgarh Janjgir New Year Party 2 friends commit suicide: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में दो दोस्तों ने नए साल की पार्टी करने के बाद रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने वालों में एक नाबालिग है। गुरुवार सुबह कोसमंदा रेलवे ट्रैक से दोनों दोस्तों के शव के कई टुकड़े बरामद किए गए। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान भानुप्रताप साहू उर्फ ​​डबला 22 वर्ष और अनुराग यादव 17 वर्ष के रूप में हुई है। भानुप्रताप कोसमंदा का रहने वाला था, जबकि अनुराग का घर लच्छनपुर केराझरिया में है। दोनों लंबे समय से परिवार के दोस्त हैं। रेलवे ट्रैक पर किया सुसाइड बुधवार रात वे नए साल का जश्न मनाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद दोनों ने कोसमंदा रेलवे ट्रैक पर जाकर आत्महत्या कर ली। जिस बाइक से दोनों पार्टी करने गए थे, उसे भी रेलवे ट्रैक के पास से बरामद कर लिया गया है। दोनों शवों का हुआ पोस्टमार्टम एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब 11:30 बजे की है। गुरुवार सुबह सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। जहां दोनों के शव कई टुकड़ों में ट्रैक के आसपास बिखरे पड़े थे। शवों को कुछ दूर तक ट्रेन द्वारा घसीटे जाने के निशान भी हैं। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुसाइड नोट नहीं मिला आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आसपास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। परिजनों से पूछताछ करने पर पता चला कि मृतक भानु प्रताप नशे का आदी था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन