Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

गरियाबंद में तांत्रिक का खौफनाक खेल : लड्डू में नशीली दवा मिलाकर परिवार के 8 लोगों को किया बेहोश, सोना लेकर भागा, रायपुर से गिरफ्तार

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के भसेरा गांव में अंधविश्वास का फायदा उठाकर एक कथित तांत्रिक ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पूजा-पाठ के बहाने एक ही परिवार के 8 सदस्यों को नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया। घर से करीब 60 हजार रुपये कीमत का सोना लेकर फरार हो गया।

पीड़ित परिवार के मुखिया खेलावन साहू ने बताया कि, आरोपी तांत्रिक सत्य नारायण साहू निवासी रायपुर उनके परिवार से पहले से परिचय था। लगभग डेढ़ साल पहले बेटी की तबीयत खराब होने के कारण वह तंत्र-मंत्र के नाम पर घर आता-जाता था।

बुधवार को आरोपी अचानक घर पहुंचा और “बाहरी हवा” का बहाना बनाकर शाम के समय पूजा-पाठ शुरू किया। पूजा के बाद उसने बच्चों को छोड़कर परिवार के 8 लोगों को प्रसाद के रूप में लड्डू खिलाए और बोतल में लाया गया पानी घर के पानी में मिलाकर पिलाया।

खाना खाने के बाद बिगड़ी हालत

रात में खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए। सुबह जब कुछ लोग उठे तो चक्कर आने, उल्टी और बेहोशी की स्थिति बनने लगी। इसी दौरान आरोपी तांत्रिक सुबह करीब 4 बजे घर से निकल चुका था।

5 की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

घटना के बाद पीड़ितों को फिंगेश्वर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर 5 लोगों को महासमुंद जिला अस्पताल रेफर किया गया।

डॉक्टरों के अनुसार, इलाज के बाद 4 लोगों को छुट्टी दी जा रही है, जबकि मान बाई साहू की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।

रायपुर से आरोपी गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस ने अपराध दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी सत्य नारायण साहू को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

पीड़ितों और पुलिस के बयान

अंजू साहू पीड़िता का कहना है कि, हमें पूजा का प्रसाद बताकर लड्डू खिलाया गया, उसके बाद सबको चक्कर आने लगे और हम बेहोश हो गए।

खेलावन साहू परिवार के मुखिया का कहना है कि, तांत्रिक पर भरोसा था, उसी विश्वास का उसने गलत फायदा उठाया।

जितेंद्र चंद्राकर, एएसपी गरियाबंद का कहना है कि, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन