Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: गरियाबंद में रेत माफियाओं को क्लीनचिट: हाइवा पर कार्रवाई क्यों, परिवहन संघ बोला- अफसरों की सेटिंग से चल रहा खेल

गरियाबंद से गिरीश जगत की रिपोर्ट

Chhattisgarh Gariaband Sand Excavation Hiva Transport Welfare Association: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अवैध रेत खनन का खेल थमने का नाम नहीं ले रहा। हाइवा परिवहन कल्याण संघ ने आरोप लगाया है कि खनन माफिया वैध डंप से रेत लोड कराने का झांसा देकर वाहनों को बुलाते हैं और फिर उन्हें नदी घाटों से भरवाते हैं। सवाल यह है कि आखिर किनके इशारे पर गरियाबंद और धमतरी में बंद पड़ी खदानें धड़ल्ले से चल रही हैं।

संघ अध्यक्ष ने जारी किया वीडियो

प्रदेश हाइवा परिवहन कल्याण संघ के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने वीडियो जारी कर खनन माफियाओं की पोल खोली। उन्होंने बताया कि राजिम में कुछ लोगों ने 4 हाइवा मालिकों को डंप से रेत लोड करने का झांसा दिया। गुरुवार रात उन्हें बिरोड़ा रेत घाट भेजकर चेन माउंटेन से अवैध रूप से रेत लोड कराया गया। जबकि सरकारी रिकॉर्ड में यह खदान बंद थी।

अग्रवाल ने आरोप लगाया कि अफसरों से सेटिंग का दावा कर माफियाओं ने वाहन भरवाए, लेकिन जैसे ही वाहन राजिम पहुंचे, माइनिंग अफसरों ने उन्हीं हाइवा पर कार्रवाई कर दी।

कुरुसकेरा और बिरोड़ा में लाखों की अवैध कमाई

पैरी व महानदी नदी तट पर कुरुसकेरा घाट से रोजाना 60–70 हाइवा रेत की निकासी हो रही है। आरोप है कि इन खदानों के पीछे सत्ता से जुड़े नेताओं का संरक्षण है। बिरोड़ा घाट पर भी राजनीतिक रसूखदारों का दबदबा है। रोजाना लाखों की अवैध कमाई इस सिंडिकेट से हो रही है।

सवाल उठे: बंद खदानों में डंप की परमिट कैसे?

जिले में दर्जनभर रेत घाट हैं, लेकिन किसी को वैध खनन की अनुमति नहीं है। बावजूद इसके डंप स्थलों पर रेत का स्टॉक दिखाकर रॉयल्टी पर्ची काटी जा रही है। माइनिंग विभाग के मुताबिक सिर्फ सुरसा बांधा, पांडुका और लचकेरा में ही डंप की अनुमति है। ऐसे में सवाल उठता है कि खदान बंद होने के बाद डंप स्टॉक आखिर आया कहां से और उसकी जांच क्यों नहीं हुई?

माइनिंग अधिकारी का बयान

जिला माइनिंग अधिकारी रोहित साहू ने कहा कि फिलहाल मैं कोर्ट में हूं, पता करवाता हूं कि अवैध खनन कहां हो रहा है। अभी सिर्फ सुरसा बांधा, पांडुका और लचकेरा में डंप की अनुमति है। देवभोग की अवधि खत्म हो चुकी है। विस्तार से जानकारी बाद में दूंगा।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन