Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

गरियाबंद में लाठी-डंडे और पत्थर से सिर कुचलकर हत्या : पुरानी रंजिश में आदतन अपराधी को मार डाला, 24 घंटे में 11 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए ग्राम देवरी में हुई हत्या की गुत्थी को 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में एक राय होकर हत्या करने वाले 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। यह मामला थाना राजिम क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हितेश्वर तारक उर्फ चंदु तारक के रूप में हुई है, जो थाना राजिम का आदतन अपराधी था। उसके खिलाफ मारपीट और चोरी के कुल 8 अपराध दर्ज थे, जबकि 9 प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी थी। मृतक के खिलाफ गुण्डा बदमाश की फाइल भी थाना राजिम में दर्ज है।

लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला कर हत्या

मृतक के पिता गोपी राम तारक (58), निवासी ग्राम देवरी ने थाना राजिम में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 28 दिसंबर 2025 की रात करीब 11 बजे गांव के ही 11 लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके बेटे को घर से जबरदस्ती घसीटते हुए कोपरा से बोरसी रोड की ओर ले जाकर लाठी-डंडा और पत्थरों से हमला कर हत्या कर दी और शव को सड़क किनारे फेंक दिया।

आरोपियों ने अलग-अलग बयान में हत्या की वारदात को स्वीकारा

मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने थाना प्रभारी राजिम को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। निर्देश के बाद गठित पुलिस टीम ने प्रार्थी की निशानदेही पर कार्रवाई करते हुए सभी 11 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अलग-अलग बयान में हत्या की वारदात को स्वीकार किया।

पुलिस ने पर्याप्त साक्ष्य और गवाहों के आधार पर सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया है। प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

करण साहू

नोहर विश्वकर्मा

विमलेश साहू

थानचंद साहू

सुनील साहू

शिव साहू

गजेन्द्र साहू

लक्ष्मीचंद सतनामी

भुरू उर्फ ओमप्रकाश सतनामी

उमाशंकर यादव

अक्षय साहू

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन