Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

: मौत के बाद भी क्यों नहीं हुई सख्त कार्रवाई? मैनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों के ठिकाने पर छापा, लेकिन सिर्फ नोटिस थमाकर लौटी टीम

Chhattisgarh Gariaband Mainpur quack doctor raid notice: गरियाबंद जिले के पेंड्रा में आदिवासी युवक की झोलाछाप इलाज से मौत के बाद प्रशासन हरकत में आया है। बुधवार को कलेक्टर के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मैनपुर ब्लॉक में छापा मारा। इस दौरान कई अवैध क्लिनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के ठिकाने मिले। हालांकि टीम ने मौके पर ठोस कार्रवाई करने की बजाय नोटिस थमाकर लौटना ही बेहतर समझा।

कहां-कहां मिले अवैध क्लिनिक

  • सरकार क्लिनिक – मैनपुर मुख्यालय से 100 मीटर दूर संचालित, बिना अनुमति इलाज करते मिले।
  • भाठीपारा – एक कमरे में चल रहा मल्टी स्पेशलिटी क्लिनिक, दवा, ओपन निडिल और अन्य उपकरण बरामद।
  • सरना बहाल – स्कूल का शिक्षक इलाज करता मिला। टीम पहुंचने से पहले कई उपकरण स्कूल लैब में छुपा दिए गए।

छापेमारी की भनक लगते ही दरवाजे बंद

अमलीपदर क्षेत्र में करीब 30 से अधिक झोलाछाप सक्रिय हैं। इनमें से कई राजनीतिक रसूख और मेडिकल दुकानदारों के सहारे काम कर रहे हैं। छापेमारी की खबर मिलते ही कई क्लिनिकों में ताले लटक गए।

  • खडारीपारा में वेटनरी डॉक्टर मानव इलाज करता मिला, जो मौके से गायब हो गया।
  • अमलीपदर के अंजना क्लिनिक में भी ताला लटका मिला।

मौत के बाद मामला सुर्खियों में

20 अगस्त को पेंड्रा में झोलाछाप संजू मंडल और बबलू तांडी ने 40 वर्षीय पुरुषोत्तम ध्रुव का बवासीर का इलाज किया।

  • 30 हजार रुपए में सौदा हुआ था।
  • इलाज बिगड़ने पर 23 अगस्त को पीड़ित की हालत गंभीर हो गई।
  • आरोपियों ने फीस लिए बिना ही लहूलुहान हालत में छोड़कर भाग निकले।
  • 26 अगस्त को पीड़ित की मौत हो गई।
  • कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है।

अधिकारियों का बयान

नोडल अधिकारी डॉ. हरीश चौहान ने कहा कि, जहां भी नियम विरुद्ध संचालन मिला, नोटिस दी जा रही है। जिन्हें क्लिनिक चलाना है उन्हें नर्सिंग एक्ट के तहत पंजीयन कराना होगा। अवैध संचालन की सूचना पर आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन