Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

: शादी के 2 महीने बाद पति-पत्नी की सड़क हादसे में मौत: तेज रफ्तार ट्रक की स्कूटी को मारी टक्कर, दोनों के सिर पहिए के नीचे कुचले गए

Chhattisgarh Durg Husband and wife died in a road accident after marriage 2 months: छत्तीसगढ़ के भिलाई में रविवार रात तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार नवविवाहित जोड़े को टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, मृतकों की पहचान मुकेश कुर्रे (28) और उसकी पत्नी कमलेश्वरी कुर्रे (26) के रूप में हुई है। दोनों भिलाई के कोहका इलाके के रहने वाले थे। हादसा रायपुर-दुर्ग फोरलेन रोड पर पावर हाउस ओवरब्रिज के पास रात करीब 10 बजे हुआ।

भोज के निमंत्रण से लौटते समय हुआ हादसा

मृतकों के परिजनों ने बताया कि, शादी के बाद पहली बार दोनों खुर्सीपार में मौसी के घर भोज के निमंत्रण में गए थे। रात में जब लौटने लगे तो मौसी ने देर रात होने के कारण रुकने की सलाह दी थी, लेकिन दोनों घर लौटने पर अड़े थे।

रात करीब 10 बजे स्कूटी से लौटते समय रायपुर-दुर्ग रोड पर आईटीआई के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों के सिर ट्रक के पहिए के नीचे कुचल गए। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया।

घटनास्थल पर हंगामा, सड़क जाम

घटना की सूचना मिलने पर परिजन और स्थानीय लोग कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने पर शव को पुलिस वाहन के पीछे रखकर पोस्टमार्टम के लिए लाया गया। जिससे नाराज परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर खुर्सीपार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन