Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: नाबालिग को बंधक बनाकर गांजा तस्करों ने पीटा: छत्तीसगढ़ में 16 साल के लड़के पर बेल्ट और लात-घूंसे, जानिए क्या है पूरा मामला

Chhattisgarh Durg Ganja smugglers beat a minor after holding him hostage: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गांजा तस्करों ने 16 साल के लड़के को बंधक बनाकर उसकी पिटाई की। लड़के के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और उसे लात-घूंसों और बेल्ट से जमकर पीटा गया। पीटने वाले लोग उस पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के मुताबिक वीडियो सीएसईबी कॉलोनी का बताया जा रहा है। यहां कुछ लड़कों ने घर पर कब्जा कर लिया है और वहां गांजा और दूसरे मादक पदार्थ रखकर बेचते हैं। मामला भिलाई-3 थाना क्षेत्र का है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है। पहले जानें वीडियो में क्या है... वायरल हुए वीडियो में दिख रहा है कि कमरे में 3-4 युवक हैं। 16 साल का लड़का फर्श पर बिछे बिस्तर पर बैठा है। उसके बगल में एक युवक लेटा हुआ है. वह पहले लड़के को थप्पड़ मारता है. फिर उसकी गर्दन पर मुक्का मारता है। इस दौरान वह उस पर गांजे की सूचना क्राइम ब्रांच को देने का आरोप लगाता है। इसी बीच सफेद टी-शर्ट पहने एक और युवक आता है और लड़के को बार-बार थप्पड़ मारता है। एक और युवक लड़के को लात मारता है। थप्पड़ मारने वाले आरोपी की पहचान आयुष तिवारी के रूप में की जा रही है। वीडियो में कुछ लोग आयुष का नाम भी ले रहे हैं। इसके बाद लड़के को बांधकर बेल्ट से पीठ पर पीटा जाता है। इस दौरान लड़का रोता रहता है और मुखबिर होने की बात से इनकार करता है। बाइक चोरी के आरोप में वह जेल जा चुका है सीएसईबी कॉलोनी में आयुष अपने दोस्तों के साथ रहता है। आरोप है कि वह वहीं से गांजा बेचता है। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने कॉलोनी के कई खंडहर क्वार्टरों पर कब्जा कर रखा है और वहां गांजा रखते हैं। आरोप है कि पुलिस गांजा जब्त भी करती है तो उसे लावारिस बता देती है। इससे आरोपी भागने में सफल हो जाता है। भिलाई-3 थाना प्रभारी पीडी चंद्रा ने बताया कि डेरे के कुछ लड़के आयुष तिवारी के साथ घूमते रहते हैं। आयुष पहले भी बाइक चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उनका कहना है कि वीडियो के आधार पर उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन