Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: बेकाबू होकर खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत: 12 ग्रामीणों की हालत गंभीर, 24 लोग थे सवार, CRPF-231 बटालियन ने बचाई जान

Chhattisgarh Dantewada Pickup fell into a ditch 2 people died: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप में 24 लोग सवार थे। हादसा अरनपुर थाना क्षेत्र में हुआ। जानकारी के मुताबिक, मासा मड़कम (12) और सोढ़ी कोयडो (20) की मौत हो गई है। दोनों गोंडेरास के रहने वाले थे, जो ताड़मेटला गए थे। हादसे के बाद 231 बटालियन कैंप के जवानों ने घायलों की जान बचाई। अब जानिए कैसे हुआ हादसा? दरअसल, शनिवार दोपहर 24 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर ताड़मेटला से गोंडेरास गांव लौट रहे थे। इसी दौरान कोंडासांवली और कमल पोस्ट के बीच घाट में पिकअप सड़क किनारे खाई में गिर गई। हादसे की खबर मिलते ही सीआरपीएफ 231 बटालियन के जवान और अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सीआरपीएफ के डॉक्टरों ने घायलों का इलाज किया इस दौरान मासा मड़कम और सोढ़ी कोइदो की मौत हो चुकी थी, जबकि 12 ग्रामीण लहूलुहान थे। सीआरपीएफ के डॉक्टरों ने मौके पर ही सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद अरनपुर से एंबुलेंस बुलाकर सभी को दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीपीआर देकर जवानों ने बचाई घायलों की जान हादसे के बाद कुछ जंगल में तो कुछ सड़क पर खून से लथपथ पड़े थे। इस दौरान सीआरपीएफ के जवानों ने सीपीआर देकर कुछ घायलों की जान भी बचाई। इसके साथ ही पिकअप सवार बाकी 10 लोगों को मामूली चोटें आई हैं। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन