Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: 8 जगहों पर बिना वोटिंग के जीती भाजपा, नामांकन वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस को कई झटके

Chhattisgarh civic elections BJP wins without voting in 8 places: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के लिए 31 जनवरी को नामांकन वापस लेने का आखिरी दिन था। 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। लेकिन इससे पहले ही नगर पंचायत बसना में अध्यक्ष पद पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। इसके अलावा अलग-अलग जगहों पर 7 पार्षद पदों पर भी भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है। नामांकन वापसी के आखिरी दिन कांग्रेस को फिर झटका लगा है। महासमुंद जिले के बसना नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। कांग्रेस के तुलसी गौतम बंजारा के अलावा आप और एक निर्दलीय ने अपना नामांकन वापस ले लिया। वहीं शुक्रवार को रायगढ़ नगर निगम से 2 पार्षद प्रत्याशी, लोरमी नगर पालिका से 2 पार्षद प्रत्याशी और भिलाई से एक भाजपा पार्षद प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं। इस दौरान रायगढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच विवाद की स्थिति भी बनी रही। महापौर पद के लिए 109, अध्यक्ष पद के लिए 816 प्रत्याशी मैदान में हैं। पार्षद पद के लिए 10 हजार से ज्यादा लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। इससे पहले कल धमतरी में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा और विश्रामपुर नगर पंचायत में अध्यक्ष प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया गया है। छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की सूची: बिलासपुर, रायगढ़, राजनांदगांव समेत कई जिलों से अध्यक्ष और पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा

2 दिन में बीजेपी को रिजल्ट से पहले ही जश्न का मौका मिल गया है, समझिए कैसे-

  1. बसना नगर पंचायत- भाजपा की प्रत्याशी डॉ. खुशबू अग्रवाल निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गईं। यहां कांग्रेस के अलावा बाकी दलों और निर्दलियों ने भी नाम वापस ले लिया।
  2. बिलासपुर निगम वार्ड नंबर 13- कांग्रेस उम्मीदवार श्याम पटेल ने नामांकन फॉर्म के साथ जाति प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। इससे नामांकन निरस्त हो गया और बीजेपी प्रत्याशी रमेश पटेल को वॉकओवर मिल गया।
  3. कटघोरा नगर पालिका में 2 जगह- वार्ड नंबर 13 में भाजपा प्रत्याशी का एकमात्र नामांकन दाखिल हुआ, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल ही नहीं किया।​इसी तरह कटघोरा के ही वार्ड-18 में भी बीजेपी को ही वॉकओवर मिला। यहां कांग्रेस प्रत्याशी ने बुधवार को नामांकन वापस ले लिया।
  4. दुर्ग नगर निगम वार्ड नंबर 21- कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह ने नामांकन वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह बिना वोटिंग ही जीत गईं। इस वार्ड से भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं भरा था।
  5. रायगढ़ नगर निगम में 2 जगह- वार्ड नंबर 18 से कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू के नाम वापस लेने के बाद भाजपा उम्मीदवार पूनम सोलंकी निर्विरोध निर्वाचित हो गई हैं। वार्ड नंबर 45 से भी पार्षद पद के कांग्रेस प्रत्याशी खिरीलाल सिंह ठाकुर ने भी नाम वापस लिया। इससे भाजपा प्रत्याशी नारायण पटेल जीत गए।
  6. भिलाई नगर निगम, वार्ड नंबर 35- कांग्रेस कैंडिडेट मनोज सिन्हा के नाम वापस लेने से भाजपा उम्मीदवार चन्दन यादव जीते।
  7. लोरमी नगर पालिका- वार्ड क्र. 10 से भाजपा प्रत्याशी धारणी देवी और वार्ड क्र. 17 से भीखम शिवशंकर यादव निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन