Logo
Breaking News Exclusive
MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी'

: छत्तीसगढ़ में कारोबारी ने महिला अफसर को धमकी दी: कहा- ओपी चौधरी से पूछ लेना, फोन करूं क्या ? कांग्रेस बोली- कौन चला रहा सरकार

Chhattisgarh businessman threatened a woman officer in name of OP Chaudhary: छत्तीसगढ़ में जीएसटी अफसरों से बदसलूकी करने वाले कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। यह छापेमारी स्टेट जीएसटी टीम ने की है। इससे पहले एक मंत्री के नाम पर महिला अफसर को धमकाने का ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें एक कारोबारी सरकार बनाने और ओपी चौधरी को फोन करने की बात कह रहा है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने इस ऑडियो को सोशल मीडिया पर जारी किया। साथ ही लिखा कि सुनिए, मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के करीबी लोग कैसे अहंकार के नशे में चूर हैं। वे अपनी ड्यूटी निभा रही महिला जीएसटी अफसर को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दे रहे हैं। इसलिए हम पूछ रहे हैं कि 'सरकार कौन चला रहा है?' क्या है ऑडियो में- कांग्रेस की पोस्ट में दावा किया गया है कि किसी योगेश कमर्शियल कंपनी का कारोबारी महिला जीएसटी अफसर रितु सोनकर को धमका रहा है। कारोबारी- मैं उच्च अधिकारियों से शिकायत करूंगा, ओपी चौधरी से पूछो, फोन करूं? महिला अफसर- सॉरी.. प्लीज गुस्सा मत करना। कारोबारी- हां, सॉरी बोलना पड़ेगा, क्या आप मेरी फर्म में परमिशन लेकर आए हैं? मैं कमिश्नर से बात कर लूं। महिला अधिकारी- उन्होंने मुझे भेजा है। कारोबारी- आप जिस पत्र के आने की बात कर रहे हैं, वह मुझे दिखाइए? मैं आपसे ज्यादा कानून के बारे में जानता हूं, मैं एसीबी को बुलाकर कार्रवाई करवाऊंगा। महिला अधिकारी- कई लोगों ने जो फॉर्म जमा किए हैं, उन्होंने गलत जानकारी दी है। इसलिए हम जांच कर रहे हैं। मैं आपको अपना अधिकार पत्र भी दिखाऊंगा। कारोबारी- हमने सरकार बनाई है, आपने कैसे कहा कि फर्म चालू नहीं है, जब मैंने आपको इशारा किया कि हमने सरकार बनाई है, तो आप समझिए, मैं कहूंगा कि सोनकर मैडम 1 लाख मांग रही हैं। महिला अधिकारी- मैंने ऐसा कुछ नहीं कहा। कारोबारी- फिर आपने कैसे कहा कि फर्म चालू नहीं है। महिला अधिकारी- ठीक है, गुस्सा मत होइए, मैं सिर्फ जगह देखना चाहती हूं और फोटो खींचना चाहती हूं। (इतनी बातचीत के बाद वायरल ऑडियो बंद हो जाता है) कमिश्नर ने कहा- यह सरकारी काम में बाधा है इस मामले में स्टेट जीएसटी कमिश्नर पुष्पेंद्र मीना ने बताया कि, ऑडियो में महिला अधिकारी ने कोई पैसे नहीं मांगे हैं, व्यापारी ने गलत तरीके से बात की है। हम जांच कर रहे हैं, क्योंकि सरकारी काम में बाधा पहुंचाई गई है। हम कार्रवाई करेंगे। अब छापेमारी हुई, एफआईआर भी दर्ज दरअसल, जीएसटी विभाग द्वारा फर्जी फर्मों, संदिग्ध फर्मों की पहचान के लिए सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है। विभाग के निर्देश पर निरीक्षकों द्वारा मेसर्स योगेश कमर्शियल, रायपुर, मुनीश कुमार शाह, गुढ़ियारी और राहुल शर्मा, मेसर्स श्री जगन्नाथ कंस्ट्रक्शन, दलदल सिवनी के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर विभाग ने जांच की और शुक्रवार को जीएसटी एक्ट का पालन नहीं करने पर दोनों फर्मों के प्रतिष्ठानों पर सीज की कार्रवाई की गई। साथ ही, विभाग द्वारा सरकारी काम में बाधा डालने और अधिकारियों को धमकाने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज की गई। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन