Logo
Breaking News Exclusive
बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल

: पुलिसकर्मियों का जुआ खेलते VIDEO: चुनावी ड्यूटी में लगे पुलिस वाले स्ट्रांग रूम के पास लगाए थे जुए का फड़, मीडिया का कैमरा देख किया पथराव

Bilaspur Policemen posted on election duty gambling VIDEO: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर लोकसभा में चुनाव ड्यूटी पर तैनात वर्दीधारी पुलिसकर्मी जुआ खेलते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। बताया जा रहा है कि जुआरी हार-जीत पर हजारों रुपए का दांव लगा रहे थे, लेकिन मीडियाकर्मी का कैमरा देखने के बाद जुआरी पुलिसकर्मी बचकर भागते नजर आए। चुनाव ड्यूटी में लगे मतदान अधिकारी, कर्मचारी और ड्राइवर कैमरे पर जुआ खेलते हुए कैद हुए हैं। सभी की कोनी स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम में ड्यूटी लगी है। बताया जा रहा है कि मतदान केंद्रों से निकलने से पहले पुलिसकर्मियों ने महफिल जमाई थी। पुलिसकर्मियों ने पत्रकार पर पथराव किया स्ट्रांग रूम के पास चुनाव ड्यूटी के लिए आए वर्दीधारी कैमरा देख मुंह छिपाते हुए इधर-उधर भागते नजर आए। इसके बाद उन्होंने रिपोर्टर पर पथराव कर दिया। चुनाव से पहले इस तरह से बड़ी लापरवाही सामने आई है। कल सात सीटों पर होगा मतदान बता दें कि, छत्तीसगढ़ में तीसरे और अंतिम दौर का मतदान 7 मई को होगा। आज से राजनीतिक दल चुनाव प्रचार के लिए न तो जुलूस, आम सभाएं कर सकेंगे और न ही लाउडस्पीकर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इन 48 घंटों के दौरान उम्मीदवार घर-घर जाकर ही मतदाताओं से संपर्क कर सकेंगे। उम्मीदवार अपने-अपने क्षेत्र में बिना किसी शोर-शराबे के प्रचार कर सकेंगे। इन सात सीटों पर वोटिंग होगी लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में सात सीटों पर 7 मई को मतदान होना है। लोकसभा सीट रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर चांपा और सरगुजा में लोग वोट डालेंगे। तीसरे चरण में 168 उम्मीदवार मैदान में तीसरे चरण में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़ में 168 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण के कुल उम्मीदवारों में 142 पुरुष और 26 महिला उम्मीदवार शामिल हैं. राज्य में तीसरे चरण का चुनाव 15,701 मतदान केंद्रों पर होगा. इसमें 114 सहायक मतदान केंद्र शामिल हैं. दूसरे चरण के चुनाव के लिए कुल 6,567 मतदान केंद्रों की पहचान की गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन