Logo
Breaking News Exclusive
कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें कौन-कौन से बड़े ऑपरेशन, कितने नेताओं-ग्रामीणों की बलि, जानिए कितने साल में खात्मा ? गांव के हर घर में तांत्रिक, बोले- हम मंत्र मारेंगे, हवा में गायब हो जाएगा इंसान, चुनाव में तंत्र कराने आ रहे माननीय यहीं से चलाते खूनी साम्राज्य, आदिवासी थे लाल आतंक के टारगेट, हाथों में थमाते हथियार; जानिए कैसे ढहा रेड कॉरिडोर ? मकानों को तोड़ रहे, अनाज खा गए, पुष्पराजगढ़ जंगल को बनाया ठिकाना, जानिए कहां-कहां मचाया आतंक ? अनूपपुर में युवक को पीट-पीटकर मार डाला, कत्ल के बाद भाग गए थे, जानिए कैसे पकड़े गए हत्यारे ? Ayodhya में राममंदिर से 800 मीटर दूर हादसा; एक एकड़ में फैला पंडाल जलकर राख Pyare Lal Kanwar की फैमिली के टुकड़े-टुकड़े किए, बच्ची तक को नहीं छोड़ा, जानिए कितने हत्यारों को उम्र कैद ? BJP सांसद Himadri Singh ने रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से की मुलाकात, जानिए किन-किन मांगों पर चर्चा ? हीरा सिंह श्याम की टीम में युवाओं को जगह, जानिए किसे मिली उपाध्यक्ष, महामंत्री और मंत्री की कमान ? Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें

: 28 साल पुराने बोर से निकल रहा उबलता पानी: लैब टेक्नीशियन ने खड़े किए हाथ, अब वैज्ञानिक करेंगे जांच, लोगों ने बताया दैवीय चमत्कार

Chhattisgarh Bhilai Boiling water coming out of bore: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक घर के बोरवेल से उबलता पानी निकल रहा है। बारिश के मौसम में भी इतना गर्म पानी निकलता देख परिवार के लोग हैरान हैं। इसे देखने के लिए आसपास के लोग भी आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि पानी इतना गर्म है कि इसमें चावल पकाया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक यह बोरवेल वार्ड-38 शहीद वीर नारायण वार्ड में प्रेमा देवी के घर पर है। प्रेमा देवी ने बताया कि यह बोरवेल 28 साल पहले खोदा गया था। इतने सालों में इसमें से कभी गर्म पानी नहीं निकला, लेकिन पिछले 15 दिनों से इसमें से उबलता पानी निकल रहा है। छत्तीसगढ़ में 4 IAS अफसरों का तबादला: अभिजीत सिंह चिकित्सा शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव, नए अफसरों को भी मिली पोस्टिंग निगम के लैब टेक्नीशियन ने हाथ खड़े कर दिए प्रेमा देवी का कहना है कि बोरवेल से गर्म पानी निकलने से वह काफी परेशान हैं। कुछ दिनों तक तो घर के लोग समझ ही नहीं पाए कि क्या हो रहा है। उन्हें लगा कि यह पानी उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है, इसलिए उन्होंने इसकी जांच कराई। एक हजार रुपए फीस देकर निगम की लैब में इसकी जांच कराई गई। तकनीशियन ने उन्हें बताया कि पानी ठीक है और पीने योग्य है, लेकिन वे यह नहीं बता सकते कि गर्म पानी क्यों निकल रहा है। अब भूगर्भ वैज्ञानिकों की टीम ही इसका पता लगा सकती है। छत्तीसगढ़ में डबरी में डूबने से 2 बच्चों की मौत: परिवार के साथ खेत पर गए थे, खेलते समय डूबे परिवार के एक सदस्य के पैर जले प्रेमा देवी का कहना है कि बोर का पानी इतना गर्म है कि अगर कोई अचानक उसे छू ले तो छाले पड़ जाएंगे। एक दिन उनके घर की एक महिला बाल्टी से पानी गिरने से जल गई थी। पानी इतना गर्म है कि नहाते समय पूरा बाथरूम भाप से भर जाता है। भाजपा नेता ने कहा यह किसी चमत्कार से कम नहीं वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र अरोड़ा भी गर्म पानी की घटना की सूचना पर उस घर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बृजेश शर्मा उनके कार्यालय आए थे। उन्होंने बताया कि उनके बोर से उबलता पानी निकलता है। उन्होंने खुद घर जाकर देखा तो उनका दावा सही निकला। पानी इतना गर्म है कि पाइप लाइन भी गर्म हो जाती है। मंडला, यमुनोत्री और केदारनाथ की तरह यहां का पानी भी गर्म निकल रहा है। सोचने वाली बात है कि इतना गर्म पानी कैसे निकल रहा है। जिला प्रशासन को इसकी जांच कर पता लगाना चाहिए कि ऐसा क्यों हो रहा है? बोर के सामने मंदिर, लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार बताया इस घर में रहने वाले बृजेश शर्मा का कहना है कि उनके घर के आंगन में बोर के ठीक सामने मां दुर्गा का मंदिर है। घर के सभी लोग पूजा-पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि यह मां का चमत्कार है कि ऐसा हो रहा है। उनका कहना है कि अगर जमीन के अंदर किसी तरह के बदलाव की वजह से ऐसा हो रहा है तो मोहल्ले में 200 से ज्यादा बोर हैं, उनमें ऐसा क्यों नहीं हो रहा है? सिर्फ उनके घर के बोर में ही गर्म पानी क्यों आ रहा है? Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन