Logo
Breaking News Exclusive
महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? गरियाबंद में 22 में 11 सड़कों में दरारें, गाड़ियां चलना मुश्किल; क्या रायपुर से लिखी गई करप्शन की स्क्रिप्ट ? गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

: हादसे के बाद आग लगने से 3 लोग जिंदा जले: पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर और हाइवा की टक्कर, ड्राइवर-हेल्पर और लिफ्ट लेने वाले की भी मौत

Chhattisgarh Balodabazar road accident 3 people burnt alive due to fire: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में शनिवार देर रात पेट्रोल-डीजल से भरा टैंकर कोयले से भरे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद टैंकर में आग लग गई। चालक और खलासी के साथ ही लिफ्ट लेने वाला युवक भी जिंदा जल गया। घटना पलारी थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक टैंकर रायपुर के मंदिर हसौद डिपो से जांजगीर चांपा जा रहा था। टैंकर में 20 हजार लीटर पेट्रोल और डीजल भरा हुआ था। शनिवार रात करीब 9 बजे जब यह पलारी पहुंचा तो गोंडा पुलिया मोड़ पर सड़क किनारे खराब ट्रक खड़ा था, जिससे टैंकर की टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद टैंकर में आग लग गई। सिर्फ हड्डियां ही मिलीं हादसे के बाद दोनों वाहन भी जलकर राख हो गए। मृतकों में चालक छेदी पटेल (58 वर्ष) निवासी शिवरीनारायण और खलासी कान्हा वैष्णो (22 वर्ष) निवासी उमरेली, चांपा शामिल हैं। ये दोनों टैंकर के चालक और खलासी थे। ड्राइवर-हेल्पर के अलावा लिफ्ट लेने वाला एक अन्य युवक भी जिंदा जल गया। युवक बलराम कश्यप (33 वर्ष) पकरिया थाना, जिला जांजगीर का रहने वाला था। इसकी जानकारी सिर्फ बलराम के परिजनों को थी। मीडिया में खबर आने के बाद बलराम के परिजन मौके पर पहुंचे। अमरकंटक की 11 दुकानों में किसने लगाई आग: फायर ब्रिगेड की गाड़ी में नहीं था पानी, देरी से आने पर लोगों ने की तोड़फोड़, यह सोची समझी साजिश या हादसा परिजनों ने पलारी थाने आकर घटना की जानकारी दी कि उनका बेटा भी टैंकर में लिफ्ट लेकर घर आ रहा था, उसने फोन पर इसकी सूचना दी थी। आग इतनी भयावह थी कि वहां से सिर्फ हड्डियां ही बरामद हुईं। आग तेजी से फैली, ड्राइवर-हेल्पर बाहर नहीं निकल सके बताया जा रहा है कि आग इतनी भीषण थी कि चंद मिनटों में पूरे टैंकर को अपनी चपेट में ले लिया। टैंकर के केबिन में फंसे ड्राइवर-हेल्पर और लिफ्ट में सवार युवक बाहर नहीं निकल सके। आग के भीषण रूप और विस्फोट के डर से कोई भी टैंकर के पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आग बुझाने में लगी घंटों मशक्कत सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। आग पर काबू पाने में करीब 3 घंटे लगे। 4 दमकल गाड़ियों ने 10 टैंकर पानी और 700 लीटर फोम की मदद से आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि, ट्रेलर खराब होने के बाद ड्राइवर ने मेन रोड पर कोई इंडिकेटर नहीं लगाया था। रात के अंधेरे में टैंकर ड्राइवर यह नहीं समझ पाया कि सामने कोई वाहन खड़ा है। हादसे में करीब 50 लाख का नुकसान हुआ है। खराब हाइवा के कारण हुआ हादसा मामले में एसडीओपी निधि नाग का कहना है कि खराब हाइवा के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। जगह चिह्नित कर सुरक्षा नियम कड़े किए जाएंगे। 10 साल पहले बस में लगी थी आग 10 साल पहले एक यात्री बस रायपुर से बलौदाबाजार जा रही थी, जिसमें 55 यात्री सवार थे। चलती बस में अचानक आग लग गई। राहगीरों ने गाड़ी को रुकवाया और यात्रियों को बस से नीचे उतारा, लेकिन बस पूरी तरह जलकर राख हो गई। वहीं, तीन साल पहले रायगढ़ से रायपुर जा रहा ट्रेलर भी सड़क किनारे खड़े वाहन से टकरा गया था, जिससे ट्रेलर का ड्राइवर स्टेयरिंग में फंस गया था। आग में ड्राइवर जिंदा जल गया था। अब यह तीसरी घटना है, जिसमें टैंकर ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन