Logo
Breaking News Exclusive
कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी कॉलोनी की गलियों में घूमते दिखा, देखकर भागे बिजली कर्मी; रातभर अंधेरे में रहे रहवासी 4 घंटे तक ठप रखा था अमरकंटक हाईवे, कॉलेज में बस और सड़क के लिए किया था प्रदर्शन  भुवनेश्वर की 4 साल बाद Team India में वापसी, New Zealand T20 Squad में Vaibhav Suryavanshi बरकरार

: पत्नी के ईसाई धर्म अपनाने पर पति ने लगाई फांसी: दीवार पर लिखा सुसाइड नोट, ससुराल वालों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का जिक्र

Chhattisgarh Balod wife Christian husband hangs himself: 'मेरी पत्नी राकेश्वरी देवांगन अक्सर मुझसे झगड़ा करती है और बच्चों को छोड़कर मायके चली जाती है। उसने ईसाई धर्म अपना लिया है। मुझे इस पर आपत्ति है। उचित कार्रवाई की जाए।' यह लाइन छत्तीसगढ़ के बालोद निवासी एक युवक ने मरने से पहले थाने में शिकायती पत्र में लिखी है। युवक के ससुराल वाले उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे। इससे तंग आकर युवक ने फांसी लगा ली। पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान गजेंद्र उर्फ ​​सूरज देवांगन (35 वर्ष) के रूप में हुई है। सूरज ने मरने से पहले कमरे की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। जिसमें प्रताड़ना का जिक्र है। सूरज ने अपनी पत्नी, सास और ससुर पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोप को गलत बताया है। शिकायत लेकर थाने भी गया था आत्महत्या करने से पहले सूरज अर्जुन्दा थाने भी गया था। उसने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया था। लेकिन तब पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस ने कहा- धर्म परिवर्तन के लिए दबाव की बात गलत पुलिस विभाग के अनुविभागीय अधिकारी देवांश राठौर ने धर्म परिवर्तन से जुड़े आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। उन्होंने बताया कि सूरज को कोई 50 हजार रुपए के लिए परेशान कर रहा था। उसने दीवार पर लिखे सुसाइड नोट में इसका जिक्र किया है। उसने अपने ससुराल वालों से परेशान होने की बात भी लिखी है। राठौर ने बताया कि मामले में सामने आया है कि उसकी पत्नी प्रभु यीशु में आस्था रखती थी, इसलिए वह उससे झगड़ा करता था। विहिप ने दी चेतावनी पूरे मामले को लेकर विश्व हिंदू परिषद ने चेतावनी दी है कि अगर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक बलराम गुप्ता ने बताया कि मामले को संज्ञान में लिया गया है। थाना प्रभारी से भी बात की गई है। सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन