Logo
Breaking News Exclusive
अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव युवक की मौत के बाद 3 घंटे चक्काजाम, 5 घंटे एंबुलेंस का इंतजार, BMO हटाए गए धीरू टोला के काव्य जायसवाल ने 12वीं बोर्ड में 86.20% लाकर किया टॉप, अब फॉरेंसिक साइंस बनेगा सपना 20 मीटर तक चीखते-चिल्लाते भागते नजर आया, पेट्रोल-पंप से डिब्बे में खरीदा था तेल गरियाबंद में 'नेताजी' या सिस्टम निगल गया, सरकारी खजाने से पैसे गायब, धरातल पर विकास लापता

: हत्या करने 150 से ज्यादा क्राइम पेट्रोल एपिसोड देखा: इंजीनियर ने टीचर पत्नी को बोलेरो से कुचला, रॉड से मारा, यू-ट्यूब सर्च हिस्ट्री से पकड़ाया

Chhattisgarh Balod engineer murders teacher wife update: छत्तीसगढ़ के बालोद में शिक्षिका की मौत के खुलासे में कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। पुलिस ने शिक्षिका के पति जो बिजली विभाग में इंजीनियर है और उसके एक दोस्त को गिरफ्तार किया है। पति की गिरफ्तारी यूट्यूब और गूगल सर्च हिस्ट्री से हुई है।

जांच में यह भी पता चला है कि उसने हत्या के लिए 60 हजार रुपए की सुपारी दी थी। साथ ही, उसके पति ने हत्या की योजना बनाने और सबूत मिटाने के लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज के एपिसोड देखे। उसने मोबाइल लोकेशन से बचने का भी तरीका ढूंढा।

इतना ही नहीं, उसने घटना को दुर्घटना का रूप भी दे दिया। हालांकि, महिला के परिजनों का कहना है कि यह दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या है। इसके बाद दोबारा जांच की गई और फिर पुलिस कैसे आरोपियों तक पहुंची, जानिए सिलसिलेवार पूरी घटना:-

पुलिस को लगा एक्सीडेंट, परिवार की जिद ने खोले राज

पूरी घटना 22 मार्च 2025 की शाम 4.15 बजे की है। बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के मानपुर रोड स्थित बजरंग बली मंदिर के पास दो स्कूटी सवार महिलाएं सड़क पर गिरी हुई मिली थी। जिसमें शिक्षिका बरखा वासनिक की मौत हो गई थी। जबकि पीछे बैठी मथुरा मंडावी गंभीर रूप से घायल थी।

घटना के बाद दल्लीराजहरा थाना में अपराध दर्ज कर जांच शुरू हुई। प्रथम दृष्टया यह हादसा ही लगा। फिर मृतिका की बहन प्रियंका डाहार ने एसपी, आईजी से लेकर तमाम प्रशासनिक अधिकारियों के दरवाजे खटखटाए। जब पुलिस ने मामले की हत्या की एंगल से जांच शुरू की तो सच सामने आया।

एक शख्स टीचर की छुट्टी की जानकारी ले रहा था

परिजन भी अपने स्तर पर हादसे की जांच कर रहे थे। बरखा वासनिक शेरपार हाईस्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ थीं। वहीं बच्चों से पूछताछ में पता चला कि, घटना वाले दिन एक सफेद बोलेरो कार में सवार एक व्यक्ति लगातार आसपास था।

उसने बरखा मैडम की छुट्टी का समय भी बच्चों से पूछा था। बच्चों से जब बरखा के पति की तस्वीर दिखाई गई तो बच्चों ने भी फोटो को पहचान लिया। इससे बरखा के भाई-बहन का शक गहराया और उन्होंने पुलिस से इसकी जांच की मांग की। यही शक बाद में पुलिस जांच की अहम कड़ी बना।

हत्या की साजिश से पहले देखे 150 से ज्यादा क्राइम पेट्रोल एपिसोड

आरोपी पति का नाम शीशपाल वासनिक है जो भिलाई-3 में विद्युत विभाग में इंजीनियर है। पूछताछ में पता चला कि, शादी के बाद से ही पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव बना हुआ था और तलाक की प्रक्रिया कोर्ट में चल रही थी, लेकिन कानूनी रूप से तलाक नहीं हो पाया।

इसी दौरान शीशपाल ने पत्नी की हत्या की साजिश रची और इसके लिए 150 से ज्यादा क्राइम स्टोरीज देखी। हत्या के बाद सबूत मिटाने और पुलिस जांच से बचने के तरीकों के लिए भी उसने यूट्यूब पर इससे जुड़े वीडियो खंगाले।

60 हजार में की पत्नी की हत्या की डील, मोबाइल से रची लोकेशन की साजिश

बालोद एसपी योगेश पटेल ने बताया कि आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपनी पत्नी की हत्या के लिए सुपारी दी थी। उसने सुपेला भिलाई निवासी कयामुद्दीन (24 साल) से 60 हजार रुपए में सौदा किया था।

इतना ही नहीं, हत्या को अंजाम देने से एक दिन पहले उसने शातिर तरीका भी अजमाया। 21 मार्च की रात उसने अपना एक मोबाइल ऑफिस के स्वीपर राहुल रात्रे को दे दिया। साथ ही कुछ कॉन्टैक्ट नंबर भी दिए।

स्वीपर राहुल रात्रे को उसने कहा कि, 22 मार्च को तय समय पर अलग-अलग नंबर पर हाय-हेलो जैसे कॉल किए जाएं। इससे उसकी लोकेशन दुर्ग में ही ट्रेस होगी। जिससे पुलिस गुमराह हो और लगे कि पति दुर्ग में ही है।

ड्राइवर को भी दी गई थी कॉल करने की जिम्मेदारी

22 मार्च को दोपहर 12 बजे के बाद आरोपी शीशपाल वासनिक ने अपना एक और मोबाइल ड्राइवर को दे दिया। साथ ही कॉल लिस्ट देकर उसे भी अलग-अलग लोकेशन पर जाकर मोबाइल से कॉल करने कहा। इससे आरोपी शीशपाल की दोनों मोबाइल की लोकेशन दुर्ग में ही दिखाई देने लगी। आरोपी को लगा कि इससे वह पुलिस की जांच से बच जाएगा।

स्कूटी को मारी टक्कर, गिरते ही रॉड से कर दी हत्या

22 मार्च की सुबह शीशपाल वासनिक अपने साथी कयामुद्दीन के साथ रेकी करने लगा। बिना नंबर प्लेट वाले बोलेरो वाहन से दोनों निकले। काफी रेकी के बाद बजरंग बली मंदिर के पास मोड़ को घटनास्थल के रूप में चुना गया।

जैसे ही बरखा वासनिक की स्कूटी बोलेरो को ओवरटेक कर रही थी, शीशपाल ने कयामुद्दीन को टक्कर मारने का इशारा किया। स्कूटी से बरखा और उसकी एक सहेली टक्कर लगने से गिर गए।

बताया जा रहा है कि, गिरते ही शीशपाल ने बोलेरो से उतर लोहे की रॉड से पत्नी के सिर और पीठ पर कई वार भी किए। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

दहेज को लेकर बढ़ा विवाद

मृतिका बरखा वासनिक की बहन प्रियंका डाहार ने बताया कि बरखा और शीशपाल का विवाह 28 अप्रैल 2016 को हुआ था। शादी के अगले ही दिन से शीशपाल ने 4 लाख रुपए दहेज न मिलने को लेकर विवाद शुरू कर दिया था।

पहले चरण में 70 हजार रुपए दिए भी गए थे। कुछ समय तक दोनों दल्लीराजहरा में साथ रहे, लेकिन वहां भी बरखा के साथ मारपीट होती रही।

बोलेरो, मोबाइल और हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड बरामद

दल्लीराजहरा की सीएसपी डॉ. चित्रा वर्मा ने बताया कि, आरोपी शीशपाल वासनिक और कयामुद्दीन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो गाड़ी, लोहे की रॉड, मोबाइल नंबरों की लिस्ट और दोनों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। इन सबूतों के आधार पर आगे की जांच जारी है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन