Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: स्कूल में पढ़ाने पहुंची वर्दीवाली मैडम: जगदलपुर में बच्चों को एडिशनल एसपी ने ककहरा के साथ पढ़ाया जीवन का पाठ

News Desk / Wed, Mar 22, 2023


स्कूल में बच्चों को पढ़ाने पहुंची एडिशनल एसपी।

स्कूल में बच्चों को पढ़ाने पहुंची एडिशनल एसपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित प्राथमिक शाला भेजरीपदर के बच्चों के चेहरे आश्चर्य मिश्रित मुस्कान के साथ खिल उठे। उनके स्कूल में बुधवार को वर्दी वाली मैडम पढ़ाने के लिए पहुंच गई। यह मैडम थीं बस्तर की एडिशनल एसपी निवेदिता पॉल। दो समुदायों के बीच चल रहे विवाद का पटाक्षेप करने पहुंची एडिशनल एसपी ने बच्चों को ककहरा के साथ जीवन का पाठ भी पढ़ाया। 

दरअसल, भेजरीपदर गांव में दो समुदायों के बीच विवाद चल रहा है। ऐसे में पुलिस फोर्स ने तीन दिनों से स्कूल में डेरा डाल रखा है। शिक्षकों-बच्चों में स्कूल आने-जाने को लेकर झिझक भी दिखती है। ऐसे में हालात को नियंत्रण में देख उन्होंने अपने समय का सदुपयोग किया और पहुंच गईं स्कूल की एक कक्षा में। मैडम ने बच्चों को न केवल सिलेबस में दिए पाठ पढ़ाए, बल्कि जीवन का भी ज्ञान करवाया। 

इस बीच स्कूल पहुंचीं प्रधान पाठिका उमावती मौर्य और इच्छावती कश्यप परेशान हो गईं। फिर देखा कि मैडम और बच्चे एक-दूसरे के साथ मजे से पढ़ाई कर रहे हैं। एएसपी मैडम के इस प्रयास के बाद से स्कूल परिसर में सब कुछ एकाएक सामान्य हो गया। स्कूल में पदस्थ शिक्षकों ने भी शिष्टाचार के नाते वर्दी वाली मैडम से भेंट की और बच्चों के लिए समय निकालने को लेकर उनके प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। 
ऐसे ही जुड़ती है पुलिस
एएसपी निवेदिता पाल कहती हैं कि पुलिस का जुड़ाव आम लोगों से इसी तरह से स्थापित हो सकता है। वे कहती हैं कि अपनी बेटी को पढ़ाई में मदद करने के दौरान उन्हें सुकून मिलता है। आज जब बच्चों को उन्होंने देखा तो समय निकलाकर उन्हें पढ़ा लिया। रुटीन के बीच उनका भी मन बहल गया और बच्चे भी खुशी-खुशी उनसे शिक्षा ग्रहण करते दिखे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन