Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: शीनू की समझदारी: 12 साल की बच्ची थी अकेली, बदमाश बोले- दरवाजा खोलो मां ने भेजा है, पर उसका सवाल सुन भागे

News Desk / Wed, Nov 23, 2022


बच्ची शीनू, जिसने समझदारी से बदमाशों को घर में घुसने से रोका।

बच्ची शीनू, जिसने समझदारी से बदमाशों को घर में घुसने से रोका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ख़बर सुनें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 12 साल की बच्ची की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई। ग्लब्ज और मास्क पहने घर में दाखिल हुए बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। बदमाशों ने उसे झांसा दिया कि मां बुला रही है, लेकिन बच्ची मोबाइल ले आई और कॉल करने लगी। यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 

घर में शाम को अकेली थी बच्ची
जानकारी के मुताबिक, जबड़ापारा निवासी किशनलाल मार्कफेड के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अपनी पत्नी, बेटे, बहू और 12 साल की पोती शीनू के साथ रहते हैं। 20 नवंबर की शाम करीब 4 बजे किशनलाल, उनकी पत्नी और बेटा दुकान पर गए थे। जबकि उनकी बहू पास के पार्लर में गई थी। इस दौरान शीनू घर में अकेले थी और पढ़ाई कर रही थी। शाम करीब 4.30 बजे झारखंड नंबर की एक कार उनके घर के पास आकर रुकी। कार सवार लोग बाहर निकले और दरवाजा खटखटाने लगे।  कार सवार कूदकर अंदर घुसे, फिर पीटने लगे दरवाजा
जब कोई जवाब नहीं मिला तो उनमें से मास्क और ग्लब्ज पहने एक युवक गेट से कूदकर पोर्च में दाखिल हो गया। उसने बंद जालीदार दरवाजे को पीटना शुरू कर दिया और जबरदस्ती अंदर घुसने का प्रयास करने लगा। आवाज सुनकर शीनू दरवाजे के पास आई उनके बारे में पूछा। इस पर युवक ने कहा कि उन्हें उसकी मम्मी ने भेजा है और वह आपको बुला रही हैं। हमारे साथ चलो। इस पर बच्ची ने मना कर दिया। साथ ही कहा कि मम्मी तो अभी पार्लर गई हैं। उन्होंने मुझे तो चलने को नहीं कहा था।  बच्ची ने बदमाशों से मम्मी का नाम बताने को कहा
इस पर युवक काफी देर तक शीनू को समझाता रहा कि वह दरवाजा खोले और उसके साथ चले। इस पर शीनू ने उससे मम्मी का नाम पूछा। युवक नहीं बता सका तो शीनू ने कहा कि वह मम्मी से बात कर लेती है। इसके बाद वह मोबाइल लेकर आई और कॉल करने लगी। यह देखकर युवक भागने लगा। इस पर शीनू ने उसे आवाज भी दी, लेकिन युवक ने कहा कि वह बाद में आकर मिल लेगा। इसके बाद कार में अपने अन्य साथियों के साथ बैठकर भाग निकला। इसके बाद शीनू ने परिजनों को सूचना दी।  सीसीटीवी फुटेज में कार से भागते दिखे बदमाश
जानकारी मिलते ही परिजन घर पहुंच गए। वहां शीनू ने उन्हें सारी बात बताई तो उन्होंने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। उसमें झारखंड नंबर की कार दिखाई दी। उसमें दो युवक पहले से बैठे हुए थे। हालांकि फुटेज में कार के अंदर पीछे की सीट पर बैठे सिर्फ एक युवक का ही चेहरा दिख सका। इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार सवार संदिग्धों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। 

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 12 साल की बच्ची की सूझबूझ से एक बड़ी वारदात टल गई। ग्लब्ज और मास्क पहने घर में दाखिल हुए बदमाश करीब डेढ़ घंटे तक दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते रहे। इस दौरान बच्ची घर में अकेली थी। बदमाशों ने उसे झांसा दिया कि मां बुला रही है, लेकिन बच्ची मोबाइल ले आई और कॉल करने लगी। यह देखकर बदमाश वहां से भाग निकले। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन