Logo
Breaking News Exclusive
वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार

: CGPSC 2023 Result: टॉप-10 में 6 लड़के और 4 लड़कियां, फेल होकर टॉपर बना रवि, किसान की बेटी ने भरी उड़ान, किसी ने नौकरी छोड़ तैयारी की, जानिए टॉपरों की कहानी

CGPSC 2023 Final Result: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। टॉप-10 में रविशंकर वर्मा पहले स्थान पर हैं। इससे पहले वे चार बार असफल हुए थे। वहीं, किसान की बेटी किरण राजपूत ने चौथी रैंक हासिल की है। पुनीत वर्मा चौथी बार क्रैक कर डिप्टी कलेक्टर बन गए हैं। कुल 242 पदों के लिए यह भर्ती जारी की गई थी। इसके लिए 703 उम्मीदवारों ने इंटरव्यू दिया था। इस बार टॉप टेन लिस्ट में 6 पुरुष और 4 महिलाएं हैं। अभ्यर्थी सीधे CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in से मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं। CGPSC SSE 2023 फाइनल मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में अपलोड कर दी गई है। ऐसे में जो अभ्यर्थी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में शामिल हुए थे, वे अपना फाइनल रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

टॉप-10 लिस्ट

  • रविशंकर वर्मा
  • मृणमयी शुक्ला
  • आस्था शर्मा
  • किरण राजपूत
  • नंदिनी
  • सोनल यादव
  • दिव्यांश सिंह चौहान
  • शशांक कुमार
  • पुनीत राम
  • उत्तम कुमार

रविशंकर वर्मा जिला रोजगार अफसर थे, पीएससी की तैयारी भी की

बलौदाबाजार जिले के कोसमंदी गांव निवासी रविशंकर वर्मा अभी बैकुंठपुर में जिला रोजगार अधिकारी के पद पर पदस्थ हैं। रविशंकर ने बताया कि उन्होंने एनआईटी रायपुर से साल 2012 में इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग की। फिर मुंबई में प्लेसमेंट हुआ। यहां वे साल 2015 तक सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे। 2015 में नौकरी छोड़ दी और रायपुर आ गए। फिर सिविल सर्विस की तैयारी की। मैंने साल 2017 से 5 बार परीक्षा दी। इस बार सफल हो गया।

सीजीपीएससी-2023 टॉपर रामेश्वर वर्मा।
सीजीपीएससी-2023 टॉपर रामेश्वर वर्मा।
 

डिप्टी कलेक्टर बनने का सपना साकार- मृणमयी शुक्ला

मृणमयी शुक्ला अभी राज्य वित्त सेवा के पद पर कार्यरत हैं। ये उनका 6वां अटेंप्ट था। पति निलय तिवारी बिलासपुर सिम्स में डॉक्टर हैं। उन्होंने बताया कि वे 2016 में नायब तहसीलदार बनीं। 2018 में 6वीं रैंक ​थी। 2021 में डीएसपी के पद पर चयन हुआ। सपना डिप्टी कलेक्टर बनना था। इसलिए जॉब में रहते हुए तैयारी की है। सपना अब साकार हुआ।

मृणमयी शुक्ला अभी राज्य वित्त सेवा के पद पर कार्यरत हैं
मृणमयी शुक्ला अभी राज्य वित्त सेवा के पद पर कार्यरत हैं
 

नंदिनी साहू को दूसरे प्रयास में सफलता मिली

नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। पहले प्रयास में 179वीं रैंक थी। नं​दिनी मूलत: महासमुंद की हैं। वे बताती हैं कि जब वह 12वीं में थीं, तभी पिता मेघनाथ का निधन हो गया। उनकी चार बड़ी बहनें हैं। घर में शुरू से ही पढ़ाई का माहौल रहा। चारों दीदी जॉब में हैं। उनसे प्रेरित होकर पढ़ी और आगे बढ़ी। नंदिनी ने कहा कि दिवंगत पिता का सपना सच हुआ।

नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। पहले प्रयास में 179वीं रैंक थी।
नंदिनी साहू ने दूसरे प्रयास में सफलता हासिल की। पहले प्रयास में 179वीं रैंक थी।
 

किसान की बेटी किरण सिंह राजपूत ने टॉप-4 में जगह बनाई

मुंगेली जिले के लोरमी ब्लॉक के वेंकट नवागांव की किरण सिंह राजपूत ने दूसरे प्रयास में सफल रहीं। पिता गजेंद्र सिंह राजपू​त खेती करते हैं। बिलासपुर में रहकर तैयारी करते हुए पिछली बार किरण ने प्रवेश परीक्षा तो पास कर ली थी, लेकिन मुख्य परीक्षा में रह गईं। किरण बताती हैं कि वे माता-पिता ने उनकी परीक्षा की तैयारी में पूरा सहयोग किया।

गांव की बेटी किरण राजपूत चौथे नंबर की टॉपर।
गांव की बेटी किरण राजपूत चौथे नंबर की टॉपर।
पुनीत वर्मा की चौथी सरकारी नौकरी
तिल्दा के छपोरा गांव के पुनीत वर्मा के पिता सालिक राम वर्मा किसान हैं। पुनीत बताते हैं कि घर में पढ़ाई का माहौल न​हीं था, पर आसपास के लोगों को देखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। 2016 में छात्रावास अधीक्षक के पद पर चयन हुआ। 2018 की पीएससी परीक्षा में सहायक भू-अभिलेख अधिकारी के रूप में चयन हुआ। 2021 आबकारी निरीक्षक के पद पर चयन हुआ।

18 नवंबर से शुरू हुए थे इंटरव्यू

साक्षात्कार 18 नवंबर से शुरू हुए थे। इंटरव्यू के आखिरी दिन गुरुवार रात फाइनल रिजल्ट जारी किए गए। मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के नंबर को जोड़कर मेरिट लिस्ट बनाई गई है। इस बार साक्षात्कार 100 अंक का हुआ था। पिछले वर्षों की तुलना में 50 नंबर की कटौती की गई थी।

पहले 150 नंबर का इंटरव्यू होता था। इसे लेकर विवाद हुआ। मेंस के 7 पेपर, जिसमें प्रत्येक के लिए 200 अंक निर्धारित था। इसमें 1400 नंबर और इंटरव्यू 100 यानी कुल 1500 नंबर के आधार पर मेरिट बनी है।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन