Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: BJP नेता गिरफ्तार: करोड़ों के घोटाले के केस में एक्शन, HC के आदेश के बाद गिरफ्तारी

BJP leader arrested in Durg scam case worth crores: दुर्ग जिले के बीजेपी नेताओं के लिए आज बुरी खबर सामने आई. चुनाव पूर्व प्रदर्शन कर राज्य सरकार का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं को बड़ा झटका लगा है. जब दुर्ग के दिग्गज बीजेपी नेता और जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन को हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

प्रीतपाल बेलचंदन पर करोड़ों रुपये के घोटाले का आरोप है. हाई कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और गिरफ्तार कर लिया. अब उसे मेडिकल जांच के बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा. पुलिस कोर्ट से उसका रिमांड लेकर पूछताछ करेगी. बता दें कि प्रीतपाल बेलचंदन 2008 में बीजेपी के टिकट पर दुर्ग ग्रामीण से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं. जहां उन्हें हार का सामना करना पड़ा. प्रीतपाल लगातार 12 वर्षों तक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग के अध्यक्ष रहे हैं. बैंक के सीईओ और सहायक रजिस्ट्रार ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी, जिसके बाद कलेक्टर दुर्ग ने जांच कमेटी बनाई थी. जांच कमेटी ने उन्हें दोषी पाया था. जिसके बाद साल 2021 में प्रीतपाल के खिलाफ कोतवाली थाने में 14 करोड़ 80 लाख रुपये की हेराफेरी का मामला दर्ज किया गया. भ्रष्टाचार का यह आरोप 2014 से 2020 के बीच का है. आवेदक का आरोप है कि प्रीतपाल बेलचंदन ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक का अध्यक्ष रहते हुए करोड़ों रुपये का घोटाला किया है, जिसके बाद जांच में पता चला कि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन और निर्वाचित संचालकों ने 8 अगस्त 2014 से 12 जून 2020 तक की अवधि में पंजीयक सहकारी संस्थाएं, छत्तीसगढ़ की अनुमति के बिना 234 प्रकरणों में 13.50 करोड़ की अनुदान राशि का दुरुपयोग किया है. इस दौरान बैंक की भवन निर्माण सामग्री की खरीद में पैसे का गबन किया गया. इसी तरह दूसरे प्रकरण में 5 अगस्त 2016 से 12 जून 2019 के बीच किसानों को ऋण दिया गया, लेकिन समाधान योजना के तहत 186 मामलों में छूट देकर 1.75 करोड़ रुपये का गबन कर लिया. दुर्ग एसपी ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पूर्व अध्यक्ष को हिरासत में लिया गया है. इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, फिर आगे की जांच की जाएगी. जांच के बाद जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन