Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: अकेले में मिलने बुलाते हैं प्राचार्य: स्कूली छात्राओं ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, FIR दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के मरदाकला हाई स्कूल के प्राचार्य पर छात्राओं ने गंदी हरकत करने का संगीन आरोप लगाया है। आरोप है कि छात्राओं के साथ प्रिंसिपल बैड टच और छेड़छाड़ करते हैं। अकेले में मिलने को कहते हैं। विरोध करने पर टीसी काटकर स्कूल से निकालने की धमकी देते हैं। मामले की शिकायत कलेक्टर की गई है। उन्होंने एक सप्ताह में कार्रवाई नहीं होने पर स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन की चेतावनी दी है। छुरा के गर्ल्स छात्रावास में भी ऐसा मामला दरअसल छुरा के निजी गर्ल्स छात्रावास में नाबालिग छात्राओं के साथ हुए छेड़छाड़ और दैहिक शोषण मामले की जांच चल ही रही थी। इसी बीच मंगलवार को गरियाबंद ब्लॉक के मरदाकला हाई स्कूल में एक और सनसनीखेज कांड सामने आया है। कलेक्टर से हुई शिकायत प्राचार्य रवि प्रकाश अंगारे स्कूल में शिक्षा की पाठशाला की जगह गंदी बात की पाठशाला में मशगूल हैं। छात्राओं को बैड टच और छेड़खानी कर अकेले में मिलने बुलाते हैं। इस घटना के बाद ग्राम पंचायत की महिला सरपंच सावित्री बाई के साथ परिजन और 20 से ज्यादा छात्राएं कलेक्ट्रेट पहुंची। प्राचार्य की लिखित शिकायत की है। विरोध करने पर टीसी काटने की धमकी कलेक्टर से शिकायत में बताया है कि 8 सितंबर को प्राचार्य ने छात्राओं से छेड़खानी और बदतमीजी की। आगे लिखा है कि इसके पहले भी कई छात्राएं इस करतूत का शिकार हो चुकी हैं। विरोध करने पर टीसी काटकर देने की धमकी देते हैं। प्राचार्य के इस कृत्य से छात्राएं मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहीं हैं। FIR दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग प्राचार्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर बर्खास्त करने की मांग की गई है। सप्ताह भर के बाद तालाबंदी कर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। हालांकि इन आरोपों पर कितनी सच्चाई है, यह जांच का विषय है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS  

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन