Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? Lucknow Super Giants ने Bengaluru को 9 रन से हराया; RCB Vs LSG LIVE Score Update रेप पीड़िता का कटर से काटा गला, लड़की के मां की उंगलियां काटी, CCTV फुटेज आया सामने गरियाबंद में कुर्सियां खाली, अफसरों पर भड़के मांझी, इधर, विधायकजी पटवारियों को जूता मारने को तैयार बालोद में युवक का हाथ-सिर धड़ से अलग, छात्रा 10वीं क्लास में पढ़ती थी पत्नी के मायके जाने से था नाराज, दो सालियों की गोली मारकर हत्या; वारदात के बाद थाने में सरेंडर ऋचा शर्मा को पंचायत, तो पिंगुआ को वन विभाग की जिम्मेदारी, देखिए पूरी लिस्ट 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

: Bemetara: सिद्धि माता मंदिर में पशु बलि पर रोक; मनोकामना के लिए ज्योत जलाने और दान के लिए करेंगे प्रोत्साहित

News Desk / Wed, Mar 15, 2023


सिद्धि माता मंदिर में पशु बलि रोकने को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक।

सिद्धि माता मंदिर में पशु बलि रोकने को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा स्थित सिद्धि माता मंदिर में पशु बलि पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन की मंदिर समिति के साथ हुई बैठक के बाद इसका निर्णय लिया गया है। बलि की जगह मनोकामना पूर्ति के लिए ज्योत जलाने और दान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। पंचायत ने भी बलि चढ़ाने पर जुर्माने का प्रस्ताव पारित करने की बात कही है। इस दौरान बैठक में पुलिस अधीक्षक आई कल्याण एलिसेला, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी सहित अन्य अधिकारी और मंदिर समिति के पदाधिकारी मौजूद थे। 

कलेक्टर पदुम सिंह एल्मा की अध्यक्षता में बेरला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम संडी के सिद्धि माता मंदिर में हो रही बलिप्रथा को लेकर बैठक बुलाई गई थी। मंदिर में हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष एकम से तेरस तक होने वाले आयोजन में बलि दी जाती है। मंदिर समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से पशुबलि प्रथा पर रोक लगाने की सहमति जताई है। सरपंच ने बताया कि  मन्नत पूर्ण होने पर बलि दी जाती है। उसे लगातार रोकने का प्रयास किया जा रहा है। लोग शराब पीकर गाली-गलौज एवं मारपीट करते हैं। 

कलेक्टर एल्मा ने निर्देशित किया कि मंदिर परिसर में बलि और अन्य मादक पदार्थां के सेवन को हतोत्साहित किया जाए। पशुबलि के स्थान पर मंदिर में दीपक (ज्योत) जलाने अथवा मनोकामना की पूर्ति के लिए अन्य रुप में श्रद्धा अर्पित करने व भवन निर्माण के लिए राशि दान करने के लिए प्रचार-प्रसार करें। मंदिर परिसर में बलि प्रथा के प्रतिबंध के लिए बैनर पोस्टर लगाकर लोगों को जागरुक किया जाए। अराजक तत्वों के विरुद्ध पुलिस कार्रवाई करे। इसमें स्थानीय प्रशासन भी सहयोग करे। 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन