Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

: छत्तीसगढ़ में कबीरपंथ आश्रम पर हमला: गुरु प्रकाशमुनि के बेटे को जान से मारने की धमकी, आधी रात दामाखेड़ा पहुंचे गृहमंत्री, जानिए कैसे हुआ बवाल ?

Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में कबीर पंथ के गुरु प्रकाश मुनि साहेब के दामाखेड़ा स्थित आश्रम पर शुक्रवार रात पटाखों, बम और पत्थरों से हमला किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे और बम-पटाखे लेकर आश्रम में घुस गए। उपद्रवियों ने प्रकाश मुनि के बेटे उदित मुनि को जान से मारने की धमकी भी दी है।

आरोप है कि उदित मुनि के साथ भी गाली-गलौज की गई। बढ़ते हंगामे के बीच गृहमंत्री विजय शर्मा और पूर्व विधायक शिवरतन शर्मा को आधी रात को दामाखेड़ा आश्रम पहुंचना पड़ा। बम और पथराव से आश्रम के अंदर तनाव की स्थिति बन गई, जिसे पुलिस ने नियंत्रित किया। फिलहाल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कबीर आश्रम पर हथियारबंद लोगों ने किया हमला Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज दामाखेड़ा पहुंचे। वहां पंथ श्री 108 हूजुर प्रकाशमुनि नाम साहेब से भेंटकर कबीर आश्रम पर हुए हमले पर चर्चा की। बैज ने कहा कि कबीर आश्रम दामाखेड़ा पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने हमला किया। Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब पर हत्या की नीयत से किया गया हमला दुःखद है। इस सरकार में हमारे संत और धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं हैं। 3 नवंबर को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन दामाखेड़ा में हमले को लेकर कांग्रेस 3 नवंबर को प्रदेशभर में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। हर जिले में विरोध प्रदर्शन होगा। कांग्रेस ने कहा कि दामाखेड़ा कबीर आश्रम पर दर्जनों हथियारबंद लोगों ने वंशाचार्य उदितमुनि नाम साहेब की हत्या की नीयत से हमला किया। मामले में भी कांग्रेस प्रदर्शन करेगी। सरपंच पति समेत अन्य के खिलाफ FIR Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: सिमगा थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने धारा 191(2), 193(3), 190, 331, 296, 351(3), 298 भादंसं के तहत मामला दर्ज किया है। प्रकाश मुनि की शिकायत पर पुलिस ने दामाखेड़ा के सरपंच पति समेत अन्य के खिलाफ FIR दर्ज की है। दामाखेड़ा में कैसे घटी घटना ? SDOP ऐश्वर्या चंद्राकर के अनुसार शुक्रवार रात 9 बजे आश्रम के पास बाहर से किसी ने जलता हुआ पटाखा फेंका। पटाखा फूटते ही अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि आश्रम के बाहर मौजूद उपद्रवियों ने पथराव की घटना को भी अंजाम दिया। Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: पथराव की घटना में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि घटना में शामिल बाकी लोगों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। गृहमंत्री विजय शर्मा खुद घटना की निगरानी कर रहे हैं। किन लोगों को किया गया गिरफ्तार ? गिरफ्तार आरोपियों में नाबालिग समेत दुर्गेश देवांगन, भुवनेश्वर देवांगन, प्रताप साहू, हरि साहू, अजय साहू, राकेश कुमार ध्रुव, चाँद कुमार ध्रुव, आशीष कुमार ध्रुव, रामअवतार ध्रुव, अर्जुन निर्मलकर, देवलाल उर्फ मोनू वर्मा, पुरन देवांगन, किशन देवांगन, दुजराम देवांगन, ओमप्रकाश देवांगन और रेखा देवांगन शामिल हैं। इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: दामाखेड़ा आश्रम के पास हुई घटना के बाद इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। बलौदाबाजार जिले में भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। घटना के बाद से पुलिस पूरी एहतियात बरत रही है। Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील भी की है। अधिकारियों का मानना ​​है कि घटना के पीछे स्थानीय विवाद और आपसी रंजिश हो सकती है। दामाखेड़ा आश्रम आस्था का केंद्र है Attack on Kabirpanth Ashram in Chhattisgarh: दामाखेड़ा आश्रम में कबीरपंथी समुदाय की गहरी आस्था है। समय-समय पर यहां संत कबीर की शिक्षाओं और उपदेशों पर चर्चा और कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। यह कबीरपंथ की गुरु परंपरा का भी प्रसिद्ध स्थल है। यहां बड़ी संख्या में कबीर पंथ से जुड़े लोग आते रहते हैं। कबीर जयंती और गुरु पूर्णिमा पर यहां विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचते हैं। जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने पर भी हुआ था बवाल बता दें कि कुछ महीनों पहले ही बलौदाबाजार में बड़ा बवाल हुआ था। जैतखाम को क्षतिग्रस्त करने को लेकर हुए विवाद के बाद 10 जून को बलौदाबाजार कलेक्टर-एसपी कार्यालय में आग लगा दी गई थी। इस घटना के दौरान कई कार और बाइक आग में जलकर राख हो गई थी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन