Logo
Breaking News Exclusive
राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए गरियाबंद में सिविक एक्शन, ओड-अममौरा में स्वास्थ्य जांच, बांटी गई दवाइयां-रोजमर्रा के उपयोग की सामग्रियां मध्य प्रदेश के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, Petrol Pump पर लंबी कतारें, कई जगह स्टॉक खत्म

: साय सरकार ने महिलाओं की झोली में डाली खुशियां: महतारी वंदन योजना के 60 लाख आवेदन जमा, जानिए रायपुर, गरियाबंद और मुंगेली में कितने फॉर्म जमा ?

MP CG Times / Tue, Feb 13, 2024

60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन भरने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। बीते 5 फरवरी से इस योजना के तहत अब तक 59 लाख 82 हजार 844 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। राज्य शासन द्वारा इस योजना के लिए ऑनलाईन एवं ऑफलाईन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जा रहे हैं।

60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: आवेदन भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी निर्धारित की गई है। योजना अंतर्गत औसतन प्रतिदिन 5 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। आवेदन के लिए जिलों में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित शिविरों में बड़ी संख्या में महिलाएं आवेदन जमा करने के लिए पहुंच रही हैं। 60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: गौरतलब है कि राज्य में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महतारी वंदन योजना लागू की गई है। इस योजना का लाभ पात्र महिलाओं को आगामी मार्च महीने से मिलने लगेगा। फिलहाल योजना से लाभान्वित करने के लिए पात्र महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। सभी जिलों में पंचायत और आंगनबाड़ी स्तर पर फॉर्म भरवाने के लिए आयोजित किए जा रहे शिविरों में महिलाओं की काफी भीड़ उमड़ रही हैै। योजना का लाभ लेने के लिए प्रदेश में अब तक ऑफलाईन आवेदन और पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन को मिलाकर कुल 59 लाख 82 हजार से अधिक महिलाओं के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: महिला बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महतारी वंदन योजना के हितग्राही अब अपने आवेदन की स्थिति और उस पर की गई कार्यवाही के बारे में जान सकते हैं। राज्य सरकार द्वारा हितग्राहियों के लिए महतारी वंदन योजना के ऑनलाईन पोर्टल पर आवेदन पत्र की स्थिति ज्ञात करने की सुविधा प्रदान की गई है। mahtarivandan.cgstate.gov.in लिंक की सहायता से हितग्राही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज कर अपने आवेदन पर की गई कार्यवाही के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। गौरतलब है कि महतारी वंदन योजना के तहत राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष महिलाओं को 12 हजार रूपए दिये जाएंगे। जिलावार प्राप्त आवेदन महतारी वंदन योजना के अंतर्गत अब तक रायगढ़ जिले में 02 लाख 06 हजार 238, जांजगीर-चांपा में 02 लाख 47 हजार 017, बलरामपुर में 01 लाख 67 हजार 816, बलौदाबाजार में 02 लाख 02 हजार 385, कोण्डागांव 01 लाख 15 हजार 988, कवर्धा 01 लाख 87 हजार 053, सूरजपुर में 01 लाख 74 हजार 953, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 48 हजार 623 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिलावार प्राप्त आवेदन गरियाबंद में 01 लाख 38 हजार 322, बेमेतरा में 02 लाख 18 हजार 851, सारंगढ़-बिलाईगढ़ से 01 लाख 61 हजार 594, रायपुर से 06 लाख 72 हजार 576, राजनांदगांव से 01 लाख 98 हजार 193, सक्ती से 01 लाख 32 हजार 971, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई से 80 हजार 529 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिलावार प्राप्त आवेदन 60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: मुंगेली से 01 लाख 94 हजार 812, बालोद से 01 लाख 02 हजार 758, दंतेवाड़ा से 63 हजार 944, धमतरी से 1 लाख 64 हजार 882, जशपुर से 01 लाख 60 हजार 063, कोरबा से 01 लाख 87 हजार 349, कांकेर से 1 लाख 27 हजार 060, बस्तर से 01 लाख 52 हजार 269, दुर्ग में 02 लाख 75 हजार 119 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। जिलावार प्राप्त आवेदन 60 lakh women filled applications for Mahtari Vandan Yojana in Chhattisgarh: मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से 64 हजार 191, बिलासपुर से 02 लाख 60 हजार 254, सरगुजा से 01 लाख 96 हजार 156, कोरिया से 52 हजार 848, सुकमा से 43 हजार 061, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से 75 हजार 459, महासमुंद से 03 लाख 7 हजार 383, नारायणपुर से 19 हजार 160, बीजापुर से 21 हजार 161 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन