Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: सड़क पर बिछी मासूमों की लाशें: तेज रफ्तार डंपर ने 6 लड़कियों को मारी टक्कर, इतने लोगों की मौत से मातम

रायगढ़। जिले के सारंगढ़-बिलाईगढ़ (2 killed in Raigarh accident) में रविवार सुबह 6.30 बजे तेज रफ्तार डंपर ने 6 लड़कियों को कुचल दिया. हादसे में दो बच्चियों की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चों की हालत नाजुक बनी हुई है। बाकी 2 लड़कियों की हालत ऐसी ही है। डंपर सरायपाली रोड की ओर से आ रहा था।

जानकारी के अनुसार सारंगढ़ के गांव बतौपाली में 6 लड़कियां अपने परिवार के साथ किसी पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं. रविवार की सुबह सभी पास के तालाब में नहाने के लिए निकले थे। वे नेशनल हाईवे रोड किनारे पैदल तालाब जा रहे थे, तभी दंसरा और सालार के बीच बटाउपाली में एक बेकाबू डंपर ने सभी लड़कियों को चपेट में ले लिया. हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। सभी घायल लड़कियों को सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां 2 बच्चियों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 लड़कियों को प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है. बाकी दो बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है। मृत लड़कियों के नाम कविता सिदार (10 वर्ष) और अंजू सिदार (16 वर्ष) हैं। घायल नाबालिग लड़कियों के नाम राखी सिदार (17 वर्ष), कविता सिदार (10 वर्ष), अंजू सिदार (16 वर्ष), भारती सिदार (1 वर्ष), डिंकी सिदार (10 वर्ष), अंतरा सिदार (13 वर्ष) हैं। इधर, घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया है. पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास कर रहा है। आरोपी डंपर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। सरपंच रेखा चौहान ने कहा कि घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। वे आरोपी चालक की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही लोगों ने मृत बच्चियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की भी मांग की है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन