Logo
Breaking News Exclusive
देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत देवमाता हॉस्पिटल लील गया जिंदगी, हाईवे पर शव रखकर प्रदर्शन, खून बहता रहा और बेबस दर्द से चीखती रही 1200KM का तस्करी रूट, ओडिशा से UP में थी डिलीवरी, गरियाबंद में फंसे; जानिए किस 'चेहरे' से जुड़े तार ? लड़की का कत्ल, गवाह बना लाश, कुल्हाड़ी से काट रहे कातिल, मरहम वाले नेताजी; पढ़िए 2026 की खूनी क्राइम फाइल्स 4 लोगों की ले चुका था जान, एक दिन पहले पिंजरा पलटकर भाग गया था हाथी आदिवासी समाज की परंपरा पर विवाद, बैगा गिरफ्तार, पुराने रोपवे के पास चट्टान को मानते हैं ‘गढ़ माता’ महिला कर्मचारी ने पुलिस के सामने जड़ा थप्पड़ और मारी लात, जानिए क्या है पूरा मामला भाई ने दी मुखाग्नि, दोबारा पोस्टमॉर्टम के बाद सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, पति 7 दिन की पुलिस रिमांड पर अनूपपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत, रेलवे ट्रैक पर घायल मिला 17 साल का लड़का 500₹ पेंशन के लिए 90 साल की सास को पीठ पर लादकर 5km पैदल चली बहू, VIDEO आया सामने मायके वाले बोले- दामाद ने पीटा, दहेज के लिए हत्या, पति बोला- पीलिया-खून की कमी से हुई मौत

: गंगाजल में सायनाइड मिलाकर 3 हत्याएं: आरोपी बोला- मैंने 6 लोगों को मार डाला, आओ तुम्हें लाशें दिखाऊं

Chhattisgarh Raipur Dhamtari Gangajal Cyanide 3 Murders: छत्तीसगढ़ में गंगाजल में सायनाइड मिलाकर तिहरा हत्याकांड किया गया। आरोपी इतना शातिर है कि रायपुर जिले की पुलिस को गुमराह करता रहा। धमतरी में जब उसने एक हत्या की तो पकड़ा गया। धमतरी एएसपी और साइबर टीम ने आरोपी से करीब एक सप्ताह तक कड़ी पूछताछ की। इस पूछताछ में उसने 3 नहीं बल्कि 6 हत्याएं करने की बात कबूल की। ​​आरोपी ने बताया कि उसने शवों को अलग-अलग जगहों पर खेतों में गाड़ दिया था। इस इनपुट पर पुलिस दुर्ग के पाटन, उतई और शिवनाथ नदी किनारे पहुंची। जेसीबी की मदद से कई गड्ढे खोदे गए। हालांकि शव तो नहीं मिला, लेकिन पूछताछ के मुताबिक तीन हत्याएं साबित हुईं। अब सिलसिलेवार तीनों हत्याओं के बारे में जानिए... आरोपी सुखवंत मूल रूप से दुर्ग का रहने वाला है। वह कंप्यूटर और फोटो कॉपी की दुकान चलाता है। सुखवंत का परिचय अभनपुर निवासी नरेंद्र साहू से हुआ था। नरेंद्र भी खोरपा गांव में कंप्यूटर की दुकान चलाता है। सुखवंत ने उसे बताया कि वह तंत्र-मंत्र करना जानता है। सुखवंत ने नरेंद्र को तंत्र-मंत्र के जरिए धन वर्षा का झांसा भी दिया। आरोपी ने नरेंद्र का विश्वास जीत लिया और पूजा-पाठ के बहाने उससे पैसे लेने लगा। जब नरेंद्र को कोई फायदा नहीं हुआ तो उसने सुखवंत से पैसे वापस मांगे। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सुखवंत को लगा कि उसका राज खुल जाएगा और उसने नरेंद्र की हत्या की योजना बना ली। पत्रकार की हत्या, सेप्टिक टैंक में मिली लाश: छत्तीसगढ़ में कुल्हाड़ी से सिर पर ढाई इंच गड्ढा किया, 3 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला ऑनलाइन सायनाइड मंगवाया, क्राइम शो से मिला आइडिया आरोपी सुखवंत का एक परिवार भी दुर्ग में रहता है। उसे घर पर टीवी पर प्रसारित हो रहे क्राइम शो से हत्या का आइडिया मिला। पता चला कि सायनाइड जहर खिलाने से व्यक्ति के मुंह में झाग नहीं बनता और शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी जहर की पुष्टि नहीं होती। व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो जाती है। उसने एक वेबसाइट के जरिए सायनाइड मंगवाया और उसे गंगाजल की डिब्बी में मिला दिया। तंत्र-मंत्र के बहाने रात में बुलाया आरोपी ने तंत्र-मंत्र के बहाने 27 नवंबर 2024 की रात अभनपुर के नरेंद्र साहू (35 वर्ष) को नर्सरी के पास बुलाया। वह अपने साथ नींबू, अगरबत्ती, लाल कपड़ा, साइनाइड मिला गंगाजल लेकर आया। उसने नरेंद्र को गंगाजल पिला दिया। जहरीला पानी पीने से नरेंद्र की मौत हो गई। अगले दिन पुलिस को युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि नहीं हो पाई। पुलिस इसे हार्ट अटैक मानकर चलती रही। जब विसरा रिपोर्ट आई तो पता चला कि मौत जहर से हुई है। रायपुर पुलिस ने साइको किलर को छोड़ा पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नरेंद्र के मोबाइल नंबर की जांच की गई तो सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की लेकिन वह गुमराह करता रहा। इसके चलते अभनपुर पुलिस को उसके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला। पुलिस उसे छोड़ने की तैयारी कर रही थी कि इसी दौरान धमतरी में एक हत्या का मामला भी सामने आ गया। राजधानी में मां-बेटी की हत्या: बच्ची की नाली में और मां की घर पर मिली लाश, 2 दिन में 5 हत्याएं अब जानिए कैसे फंसा आरोपी दरअसल, धमतरी पुलिस को 3 दिसंबर 2024 को रुद्री थाना क्षेत्र में एक लावारिस बाइक मिली थी। तीन दिन बाद वहां से कुछ दूर एक शव मिला। शव की पहचान सिहावा निवासी वीरेंद्र देवांगन के रूप में हुई। जो लापता था। किसी ने उसके सिर को भारी वस्तु से कुचल दिया था। धमतरी एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने साइबर टीम की मदद से मृतक की कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें भी आरोपी सुखवंत का मोबाइल नंबर मिला। पता चला कि सुखवंत को अभनपुर पुलिस ने भी पूछताछ के लिए पकड़ा था। अब उसे छोड़ रहे हैं। धमतरी पुलिस ने तत्काल आरोपी को 7 दिन की रिमांड पर लिया। पुलिस से कहा- मैंने 6 लोगों की हत्या की है, आओ तुम्हें शव दिखाता हूं धमतरी एएसपी चंद्रा और साइबर प्रभारी निरीक्षक सनी दुबे ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 6 लोगों की हत्या की है। उसने शवों को खेतों में गाड़ दिया है। आरोपी ने दुर्ग के खेतों में शवों को छिपाने की बात धमतरी पुलिस को बताई। इस पर कई जगह गड्ढे खोदे गए लेकिन शव नहीं मिले। हत्यारे ने अभनपुर पुलिस की तरह उन्हें गुमराह करने की कोशिश की लेकिन असफल रहा। हालांकि पुलिस ने उससे अभनपुर और राखी थाना क्षेत्र में हुई तीन हत्याओं की बात जरूर कबूल करवा ली, जिसमें धमतरी में पैसों को लेकर हुई वीरेंद्र देवांगन की हत्या भी शामिल है। धमतरी में हुई यह हत्या उसकी तीसरी हत्या थी। आरोपी ने बताया कि वीरेंद्र उसका दोस्त था और उसे दोनों हत्याओं के बारे में पता चल गया था। इसके बाद उसे सायनाइड पिलाकर मारने की योजना थी लेकिन फिर जहर कम पड़ गया। इस पर आरोपी ने धारदार हथियार से वीरेंद्र के सिर पर हमला कर दिया। डॉक्टर की पत्नी की गला दबाकर हत्या: घर पर अकेली थी महिला, पति और परिवार के लोग बाहर गए थे रायपुर में दूसरी हत्या, फिर धमतरी में तीसरी हत्या जानकारी के अनुसार अभनपुर और धमतरी में हत्याओं के बीच उसने 27-28 नवंबर को राखी थाना क्षेत्र में भी एक हत्या की थी। नवा रायपुर निवासी हंसराम साहू को भी सुखवंत ने पैसों का लालच दिया था। उसने पूजा-पाठ के नाम पर उससे करीब डेढ़ लाख रुपए उधार भी लिए थे। हंसराम भी नरे की तरह पैसे वापस मांग रहा था। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन