Logo
Breaking News Exclusive
36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? 36 झुलसे, परिजनों का हंगामा; जांच के आदेश, मुआवजे का ऐलान 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा 17 मजदूरों की मौत, 36 मजदूर गंभीर रूप से झुलसे, 35-35 लाख मुआवजा 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध खाना बनाते समय धमाका, घर-दुकान जलकर राख, गैस रिसाव से लगी आग, महिला गंभीर रूप से झुलसी 2 दिन से लापता था, हत्यारों ने मारकर अर्धनग्न हालत में गाड़ा, अफेयर समेत कई एंगल घुमाने के बहाने बुलाया, 5 दोस्तों ने नाबालिग से दरिंदगी, सुनसान जगह ले जाकर गैंगरेप 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

: शादीशुदा महिला ने फ्री फायर गेम के जरिए नाबालिग से की दोस्ती: लड़के से शादी की इच्छा जताई, परिवार ने किया इनकार, तो शरीरिक संबंध बनाए

Chhattisgarh Janjgir Jagdalpur Married woman Minor rape: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में एक विवाहित महिला को गिरफ्तार किया गया है। नाबालिग के परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने नाबालिग को जगदलपुर से बरामद कर लिया है। महिला को भी गिरफ्तार कर जांजगीर लाया गया है। महिला का पति उसे छोड़कर चला गया है। यह मामला जांजगीर थाना क्षेत्र का है।

सब इंस्पेक्टर सत्यम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को नाबालिग के परिजनों ने जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका बेटा 28 जून से लापता है। आसपास के इलाकों में काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया।

तकनीकी जाँच से खुलासा

पुलिस ने जाँच शुरू की तो पता चला कि नाबालिग लड़का जगदलपुर में है। तुरंत एक पुलिस टीम भेजी गई, जहाँ से नाबालिग को बरामद कर लिया गया और उसके साथ रहने वाली 25 वर्षीय महिला को हिरासत में ले लिया गया।

फ्री फायर गेम के कारण बढ़ी नजदीकियां

पूछताछ के दौरान नाबालिग ने पुलिस को बताया कि वह फ्री फायर गेम खेलता था। फ्री फायर गेम खेलते-खेलते नाबालिग एक 25 वर्षीय विवाहित महिला के संपर्क में आया। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों इंस्टाग्राम पर बातें करने लगे और एक-दूसरे के साथ फोन नंबर भी शेयर करने लगे।

महिला नाबालिग के घर पहुँची और परिवार से शादी की बात की

इसी बीच, जून में महिला जांजगीर आई और नाबालिग के घर पहुँची। उसने नाबालिग के परिवार के सामने शादी की बात की। लेकिन परिवार ने मना कर दिया। परिवार ने महिला को यह कहकर मना कर दिया कि लड़का अभी नाबालिग है। इसके बाद लड़की वापस लौट आई, लेकिन जाते समय उसने नाबालिग से कहा कि वह उससे प्यार करती है।

कुछ दिनों बाद नाबालिग लड़का घरवालों को बिना बताए 50 हज़ार रुपये लेकर जगदलपुर में आरोपी लड़की के पास चला गया। इसके बाद नाबालिग के परिवार ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई और तलाश करने पर नाबालिग जगदलपुर में महिला के पास से मिल गया।

महिला ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में महिला ने नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात कबूल की। ​​पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जांजगीर-चांपा की सीएसपी कविता ठाकुर ने बताया कि नाबालिग के परिजनों ने 1 जुलाई को जांजगीर थाने में उसके अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की छानबीन में नाबालिग जगदलपुर के पास मिली।

इसके बाद पुलिस की एक टीम जगदलपुर भेजी गई। वहां नाबालिग को बरामद कर लिया गया। आरोपी महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महिला ने नाबालिग के साथ बलात्कार करना स्वीकार किया है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन