Logo
Breaking News Exclusive
Naxal Free घोषित होने के बेहद करीब जिला, जानिए हथियार डालने की पूरी कहानी ? बाणगंगा मेले में सांसद हिमाद्री, मंत्री विजयवर्गीय समेत BJP नेताओं की तस्वीरें के नीचे अश्लीलता, कटघरे में नगर पालिका डांसर दिखा रही थी प्राइवेट-पार्ट्स, अश्लील डांस को मंत्री ने बताया कला; भूपेश बोले-कला-अश्लीलता में फर्क ही नहीं दिखता गौ रक्षकों ने लाठी-डंडों से मरते दम तक पीटा, Odisha Mob Lynching Video Viral Shubman Gill लाए 3 लाख का Water Purifier, गंदे पानी से 24 मौतों से घबराए खिलाड़ी ! पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी Naxal Free घोषित होने के बेहद करीब जिला, जानिए हथियार डालने की पूरी कहानी ? बाणगंगा मेले में सांसद हिमाद्री, मंत्री विजयवर्गीय समेत BJP नेताओं की तस्वीरें के नीचे अश्लीलता, कटघरे में नगर पालिका डांसर दिखा रही थी प्राइवेट-पार्ट्स, अश्लील डांस को मंत्री ने बताया कला; भूपेश बोले-कला-अश्लीलता में फर्क ही नहीं दिखता गौ रक्षकों ने लाठी-डंडों से मरते दम तक पीटा, Odisha Mob Lynching Video Viral Shubman Gill लाए 3 लाख का Water Purifier, गंदे पानी से 24 मौतों से घबराए खिलाड़ी ! पत्नी का कातिल फिर बना दरिंदा, महिला को मारकर जलाया, पढ़िए खौफनाक स्टोरी फोन पर बार-बार करती थी प्रपोज, इससे परेशान था युवक, मर्डर कर आराम से सो रहा था सड़क पर भिड़ी युवतियां, एक दूसरे को बाल खींच-खींचकर मारा, देखिए ये VIRAL VIDEO आज सोने-चांदी की कीमतों में मामूली बढ़त, जानिए आपके शहर का भाव ? अगले हफ्ते होने वाली 4 आईपीओ की एंट्री, जान लीजिए इनवेस्टमेंट से जुड़ी पूरी जानकारी

: छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव: छात्राओं को मुफ्त सैनिटरी पैड, यूपीएससी मुख्य परीक्षा पास करने पर 1 लाख, पढ़िए भाजपा के घोषणापत्र के 20 वादे

Chhattisgarh civic elections BJP's manifesto: छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने नगरीय निकाय चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में भारतीय जनता पार्टी ने 20 बड़े वादे किए हैं। संपत्ति कर में छूट देने का वादा किया है। साथ ही यूपीएससी मेन्स पास करने पर 1 लाख रुपए दिए जाएंगे। अमर अग्रवाल ने कहा कि, भाजपा का मेयर बनते ही सबसे पहला काम यह होगा कि जिनके पास पट्टा है, जो कब्जेदार हैं और समेकित कर और बिजली बिल देते हैं, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए पैसे दिए जाएंगे। पार्टी ने घोषणा पत्र को अटल विश्वास पत्र नाम दिया है। इसमें नजूल भूमि के साथ सभी पट्टाधारकों को भूस्वामी बनाने का भी बड़ा वादा किया गया है। अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 5 मिनट में आएगा ई-चालान: फोन से 10 मिनट के अंदर पटा सकेंगे फाइन, ITMS कैमरे से बढ़ी निगरानी

जानिए क्या-क्या वादे किए गए-

  1. नजूल भूमि के साथ सभी पट्टा धारकों को भूमि स्वामी बनाया जाएगा।
  2. 3 लाख पीएम आवास योजना को पूरा करेंगे। जो बिजली बिल और समेकित कर (टैक्स) देते हैं उन्हें आवास बनाने की पात्रता दी जाएगी।
  3. महिलाओं के नाम पर दर्ज संपत्तियों पर प्रॉपर्टी टैक्स में 25% की छूट दी जाएगी। हर महीने 7 तारीख से पहले संपत्ति टैक्स जमा करने वालों को 10% की छूट दी जाएगी।
  4. हर नगर निगम में महापौर सम्मान निधि की स्थापना होगी। इससे UPSC मेंस पास करने वाले उम्मीदवारों को 1 लाख रुपए दिए जाएंगे।
  5. हर नगरीय निकाय के व्यवसायिक केंद्र में बिजली सड़क शौचालय पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगे।
  6. बाजारों में महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट की सुविधा का विस्तार होगा।
  7. छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल और कॉलेज में मुफ्त वाई-फाई सुविधा तय करेंगे।
  8. स्ट्रीट वेंडर्स को पीएम सम्मान निधि से 30 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। स्मार्ट वेंडिंग जोन, फूड स्ट्रीट की स्थापना करेंगे।
  9. समाधान योजना के तहत बिना जुर्माना या ब्याज लगाए पुराने संपत्ति टैक्स को एक मुश्त निपटाया जाएगा।
  10. स्कूल और कॉलेज में छात्रों के लिए फ्री सैनिटरी पैड की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
  11. स्व सहायता समूह के लिए हर नगर निगम में बर्तन बैंक बनाएंगे। महतारी वंदन योजना की महिलाओं को ढाई लाख रुपए तक का ऋण और फ्री ट्रेनिंग दी जाएगी।
  12. यूजर चार्ज का युक्त युक्तिकरण किया जाएगा, यानी इसे कम किया जा सकता है।
  13. हर घर में कचरा बाल्टी दी जाएगी। रात में भी सफाई होगी। स्मार्ट वेस्ट मॉनिटरिंग सिस्टम लागू किया जाएगा।
  14. माय सिटी मोबाइल ऐप लॉन्च किया जाएगा इसमें नगर निगम की सीमाएं ऑनलाइन होगी। हर जोन में एक सेवा केंद्र बनाया जाएगा ताकि बार-बार नगर निगम दफ्तर ना जाना पड़े।।
  15. नल-जल व्यवस्था को बेहतर करेंगे, पानी टंकियां बनाएंगे।
  16. सिकल सेल एनीमिया मुक्त प्रदेश के लिए नगर निगम क्षेत्र में स्क्रीनिंग केंद्र स्थापित करेंगे।
  17. हर तालाबों को सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से जोड़ा जाएगा, ताकि तालाब स्वच्छ रहें।
  18. हर नगर निगम क्षेत्र में गोकुल नगर बनाए जाएंगे ताकि गोवंश संरक्षण देखभाल और उनके रहने का बंदोबस्त हो सके।
  19. कार, दो पहिया वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग का इंतजाम।
  20. सभी नगर निगम इलाकों में नालंदा परिसर की तरह सार्वजनिक स्टडी सेंटर शुरू किया जाएगा। पुस्तकालय में सीट की संख्या बढ़ाई जाएगी।
दीपक बैज ने कहा- अब तक किए गए वादों का क्या हुआ भाजपा के घोषणा पत्र पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा को बताना चाहिए कि अब तक किए गए वादों का क्या हुआ। पुराने वादे पूरे नहीं हुए। अब नए वादे ला रहे हैं, जो जनता को ठगने का काम है। भाजपा ने नगरीय निकायों में विकास अवरुद्ध कर दिया। एक-दो दिन में कांग्रेस का घोषणा पत्र भी आ जाएगा। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन