: अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 5 मिनट में आएगा ई-चालान: फोन से 10 मिनट के अंदर पटा सकेंगे फाइन, ITMS कैमरे से बढ़ी निगरानी
4 प्वाइंट में समझें क्या है सिस्टम
ऑनलाइन चालान सिस्टम के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। इससे अब ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 5 मिनट के अंदर चालान का मैसेज मोबाइल पर आ जाएगा।
ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, शुरुआत में एक दिन में 100 लोगों को इस तरह का चालान भेजा जाएगा।
चालान मिलने के 10 मिनट के अंदर आप भुगतान कर सकेंगे। हालांकि, देरी से भुगतान करने पर कोई जुर्माना नहीं है और न ही कोई तय सीमा है।
चालान में ऑनलाइन भुगतान के लिए लिंक दिया गया है। इसका भुगतान यूपीआई के जरिए किया जा सकता है। इसमें फोन-पे, पे-टीएम, गूगल-पे जैसे बैंकिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा सकता है।
BJP नेता और छालीवुड एक्टर Rajesh Awasthi का निधन: गरियाबंद में चुनाव प्रचार के दौरान Heart attack, रायपुर में होगा अंतिम संस्कार
400 कैमरों से 1000 से ज्यादा लोगों के ई-चालान
स्मार्ट सिटी लिमिटेड रायपुर की ओर से इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के तहत शहर में 400 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इनमें से कुछ खराब थे, जिन्हें ठीक करा दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ एक दिन में 1000 से अधिक ई-चालान जारी किए जाते हैं।
फिलहाल आईटीएमएस जो तत्काल ई-चालान जारी करेगा। इसकी शुरूआत सिर्फ 100 लोगों तक सीमित रहेगी। बाद में इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। फिलहाल तत्काल ई-चालान की व्यवस्था सिर्फ रायपुर में लागू की गई है।
इन इलाकों में आते हैं सबसे ज्यादा मामले
रायपुर शहर के शास्त्री चौक, जयस्तंभ चौक, फाफादीप चौक, भनपुरी चौक, कलेक्ट्रेट चौक, भगत सिंह चौक, तेलीबांधा चौक, कालीबाड़ी चौक, कोतवाली चौक, बिजली ऑफिस चौक, महिला थाना चौराहा, पचपेड़ी नाका, शंकर नगर चौक, कटोरा तालाब, रायपुरा, लोधीपारा चौक, पंडरी चौक आदि चौराहों से हजारों की संख्या में दोपहिया, चार पहिया व अन्य वाहन गुजरते हैं। शहर के इन्हीं इलाकों में यातायात नियम तोड़ने के सबसे ज्यादा मामले सामने आते हैं।
रायपुर में BJP नेता ने किया प्रत्याशी को किडनैप: पीड़ित बोला-विधायक और गुरु परिवार को दी गालियां, बंधक बनाकर पीटा, जानिए दूसरे पक्ष ने क्या कहा ?
चालान में देरी पर लोग कर रहे थे आपत्ति
यातायात अधिकारियों का कहना है कि, वर्तमान में ई-चालान जारी करने में 8 से 10 दिन का समय लगता है। जिसके कारण अधिकतर नियम तोड़ने वाले इस बात पर आपत्ति जताते थे कि यातायात नियम तोड़ने के इतने दिन बाद चालान क्यों भेजा गया है। वे चालान का भुगतान तुरंत करने की मांग कर रहे थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन