Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: मकान के किराए के लिए नहीं थे पैसे, प्रेग्नेंसी में शूट करना पड़ा था आइटम सॉन्ग, सोनाली बेंद्रे का उड़ा था मजाक

News Desk / Mon, Feb 20, 2023


मुंबई. बॉलीवुड की चमक दमक में अक्सर कलाकारों के संघर्ष की कहानियां कहीं खो जाया करती है. अमिताभ बच्चन हो या आमिर खान इन सब की सफलता के पीछे एक लंबी संघर्ष की दास्तां है. बॉलीवुड के हीरोज का संघर्ष तो अक्सर लोगों तक पहुंच जाता है लेकिन बड़े पर्दे पर चमकने के लिए एक्ट्रेस को किन संघर्षों से गुजरना पड़ता है, ये कहानियां अक्सर पर्दे के पीछे ही रह जाती हैं.

आज बात 90 के दशक में की उस एक्ट्रेस की, जिन्होंने पर्दे पर कई फिल्में की और अचानक फिल्मी करियर से ब्रेक लेकर फैमिली टाइम एन्जॉय किया और फिर कैंसर को मात दी.’तुम हुस्न परी, तुम जाने जहां’ वाला विज्ञापन याद हैं आपको, जो 90 के दशक के सबसे प्रभावशाली विज्ञापनों में से एक है. बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दे चुकीं सोनाली बेंद्रे इस विज्ञापन का चेहरा रहीं. सोनाली बेंद्रे के संघर्ष और कमिटमेंट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने कुछ समय पहले कैंसर को भी मात दे दी है.

प्रेग्नेंसी के दौरान शूट किया था आइटम सॉन्ग
एक्ट्रेस ने कई बार अपनी फिल्मी करियर के किस्सों की कहानी बयां की है. एक बार उन्होंने हैरान करने वाला किस्सा बयां किया. एक पोर्टल को दिए गए इंटरव्यू में सोनाली ने बताया कि अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर एक हैरतअंगेज जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि वह एक मराठी फिल्म ‘अगा बाई अरेचा’ की शूटिंग कर रही थी और उसमें उन्हें आइटम सॉन्ग ‘चम चम करता’ पर डांस करना था. उन्होंने कहा कि मुझे बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि मैं उस समय प्रेग्नेंट हूं.

जब फराह कहती थीं, ‘गोल्डी के बनाए परांठे असर दिखा रहे हैं’
फराह खान इस गाने कोरियोग्राफ कर रही थी और वह सोनाली के पेट को देखकर खूब मजाक भी उड़ाती थीं. फराह कहती थी, ‘गोल्डी बहल के बनाए परांठे असर दिखा रहे हैं’. इस पर दोनों जमकर हंसते थे लेकिन सोनाली को इस बात का इल्म ही नहीं था कि वह मां बनने वाली हैं. कुछ कुछ समय बाद सोनाली ने बेटे रणबीर बहल को जन्म दिया.

कभी नहीं होते थे मकान का किराया देने के पैसे
सोनाली ने बातचीत में कहा, बॉलीवुड में सफल होना कभी भी आसान नहीं रहता. यही कारण है कि पैसों के लिए छोटे बजट की फिल्मों में काम करना और आइटम सॉन्ग करना जरूरी हो जाता है. एक्ट्रेस ने अपने कठिन को याद करते हुए कहा, एक दौर ऐसा था, जब मैं किराए पर रहती थी और मकान के किरए के लिए पैसे तक नहीं थे. ऐसे में उन्हें जिस भी फिल्म में काम मिला उन्हें करना पड़ा.

2002 में सोनाली ने थामा गोल्डी का हाथ
आपको बता दें कि महाराष्ट्र के रहने वाली सोनाली बेंद्रे का साथ उनके हमसफर गोल्डी बहल ने हर कदम पर दिया. बीमारी को मात देने के पीछे सोनाली पति गोल्डी बेहल को सबसे बड़ी प्रेरणा मानती है. 2002 में सोनाली और गोल्डी की शादी हुई थी और 2005 में उनका बेटा हुआ.

1994 में किया था बॉलीवुड में डेब्यू
सोनाली बेंद्रे के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1994 में फिल्म ‘आग’ डेब्यू किया था. एक्ट्रेस के नाम ‘जख्म’,’ सरफरोश’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘हमारा दिल आपके पास है’ जैसी कई हिट बॉलीवुड फिल्में दर्ज हैं.

Tags: Entertainment Special, Sonali Bendre


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन