: प्यार में धोखा, भाई के दोस्त से इश्क, बिना शादी के हुईं प्रेग्नेंट, 'परदेस' मूवी की 'गंगा' की दुखभरी दास्तां
News Desk / Sat, Mar 4, 2023
नई दिल्ली: घर, पति और बच्चों की जिम्मेदारियां निभाते हुए एक स्त्री अपना नाम बनाने के लिए काफी कुछ करती है. उन्हें जिंदगी में काफी कुछ सहना पड़ता है. उनकी जिंदगी तब और जटिल हो जाती है, जब उन्हें प्यार में धोखा मिलता है. ‘परदेस’ फेम एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhry) के साथ कुछ ऐसा ही हुआ था, हालांकि उन्होंने मुश्किल समय का बड़े संयम के साथ सामना किया था.
एक्ट्रेस ने ‘परदेस’ फिल्म से दर्शकों के मन पर ऐसा असर छोड़ा था कि लोग उन्हें आज भी मिस करते हैं. उनकी निजी जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव आए. महिमा चौधरी जब अपने करियर के पीक पर थीं, तब स्टार टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस को दिल दे बैठी थीं. उन्हें जिंदगी में एक सच्चे साथी की तलाश थी जो वह लिएंडर पेस में ढूंढ रही थीं. जब लिएंडर खेल रहे होते थे, तब अक्सर महिमा उन्हें बेंच पर बैठकर देखा करती थीं.
लिएंडर पेस ने दिया महिमा चौधरी को धोखा
महिमा और लिएंडर के बीच करीब 3 सालों तक सबकुछ ठीक रहा, फिर 2003 में मॉडल रिया पिल्लई के साथ टेनिस प्लेयर के अफेयर की चर्चाएं होने लगीं जो उस समय एक्टर संजय दत्त की पत्नी थीं. एक दिन महिमा ने लिएंडर को रिया से बात करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. एक्ट्रेस ने पिछले किसी इंटरव्यू में बताया था कि इस घटना के बाद उन्होंने लिएंडर से तुरंत रिश्ता तोड़ लिया था.
(फोटो साभार: Instagram@mahimachaudhry1)
भाई के दोस्त से हुआ प्यार
महिमा की फिर 2006 में कोलकाता के रहन वाले आर्किटेक्ट बॉबी मुखर्जी से मुलाकात हुई. चूंकि वे एक्ट्रेस के भाई के करीबी दोस्त थे, इसलिए अक्सर सोशल इवेंट में उनकी मुलाकात हो जाती थी. दोनों में प्यार हुआ और 19 मार्च 2006 को लास वेगास के एक होटल में शादी कर ली. जब पैपराजी ने एक्ट्रेस का बेबी बंप देखा, तो उन्हें बॉबी के साथ अपने सीक्रेट मैरिज के बारे में बताना पड़ गया. कयास लगाए गए कि एक्ट्रेस शादी से पहले प्रेग्नेंट हो गई थीं, इसलिए जल्दी में शादी की और प्रेग्नेंसी के बारे में बताया.
पति से अलग रह रही हैं महिमा चौधरी
महिमा ने 2007 में एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उनके रिश्ते में तब दरार आने शुरू हो गई, जब बॉबी की एक्स वाइफ के साथ कानूनी लड़ाई चर्चा में आई. दिन बीतने के साथ बॉबी और महिमा के बीच दूरियां बढ़ती गईं और 2013 में दोनों अलग हो गए, हालांकि उनका तलाक नहीं हुआ. कुछ रिपोर्ट्स दावा करती हैं कि रिश्ते में तालमेल की कमी उनके अलग होने की वजह थी. 49 साल की एक्ट्रेस ने सिंगल मदर के तौर पर बेटी अरियाना चौधरी की परवरिश की है जो 15 साल की हो चुकी हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mahima Chaudhary
FIRST PUBLISHED : March 05, 2023, 04:30 IST
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन