Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल के फैंस के लिए गुड न्यूज, होगा बड़ा धमाका, बढ़ेगा कॉमेडी का डोज

News Desk / Sat, Feb 18, 2023


नई दिल्ली: अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी तीनों ही जब पर्दे नजर आए तो धमाकेदार कॉमेडी की. फिर खबर आई कि अक्षय अब ‘हेरा फेरी 3’ का हिस्सा नहीं होंगे. फैंस के लिए ये एक बुरी खबर थी कि वह अपनी चहीते स्टार को इस फिल्म में नहीं देख पाएंगे. जब भी कॉमेडी फिल्मों की बात होती है तो इस फिल्म का जिक्र जरूर होता है. फिल्म के पहले और दूसरे दोनों ही पार्ट को काफी पसंद किया गया था. अब इस फिल्म के तीसरे पार्ट के तीनों स्टार अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल को लेकर नया अपडेट सामने आया है.

जब अक्षय ने एक इवेंट पर आकर इस बात का खुलासा किया था वह अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं हैं, तो फैंस का दिल पूरी तरह टूट गया था और अक्षय के फैन्स ने ट्विटर पर ट्रेंड भी चलाया कि अक्षय नहीं तो ‘हेरा फेरी 3’ भी नहीं. सोशल मीडिया पर उस दौरान ये खूब हंगामा हुआ था. इसके बबाद फैंस को कुछ राहत वाली खबरें आनी शुरू हुईं और रिपोर्ट्स में आया कि ‘हेराफेरी’ फ्रैंचाइजी के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला अक्षय संग बातचीत कर रहे हैं. अब हालिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि इस बेहतरीन तिकड़ी की ओर से फैन्स को बड़ा सरप्राइज मिल सकता है.

न रेखा, न जया बच्चन, इस खूबसूरत एक्ट्रेस के दीवाने थे अमिताभ, खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा

तीन फिल्मों में नजर आएंगी तिकड़ी
ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल सिर्फ अब ना सिर्फ ‘हेरा फेरी 3’, बल्कि इसके अलावा भी दो और फिल्मों के सीक्वल में नजर आ सकते हैं. खबर तो ये भी है कि इस तिकड़ी ने हाल ही में मुंबई में एक प्रोमो शूट भी किया है जिसमें वो तीन फिल्मों में एक साथ नजर आने की घोषणा करने वाले हैं.

रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया है कि अक्षय कुमार , सुनील शेट्टी और परेश अब ‘हेरा फेरी’ के सीक्वल के साथ-साथ ‘आवारा पागल दीवाना’ और ‘वेलकम’ के सीक्वल में भी साथ स्क्रिन शेयर करते नजर आ सकते हैं. फिलहाल तीनों की फिल्मों को लेकर बात की जा रही है. लेकिन हम इस बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं. लेकिन इन तीनों हिट एक्टर्स का साथ आना कन्फर्म है.’

बेहद शानदार है ये तिकड़ी
इन तीनों ही स्टार्स से अलग-अलग जगहों पर कई बार इस फिल्म को लेकर सवाल किए गए हैं. लेकिन किसी ने भी इस पर कोई सटीक प्रतिक्रिया नहीं दी. ऐसे में फैंस को हमेशा ही ये जानने की उत्सुक्ता रही की ये तिकड़ी दोबारा पर्दे पर कभी नजर आएगी भी या नहीं. लेकिन जो खबरें अब सामने आ रही है उससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इसका प्रोमो भी देखने को मिल सकता है. फैंस भी एक बड़ी अनाउंसमेंट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. देखा जाए तो अक्षय, सुनील और परेश की ये जोड़ी फैंस के लिए एंटरटेनमेंट का ओवरडोज है.

Tags: Akshay kumar, Entertainment news., Paresh rawal, Suniel Shetty


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन