Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? इमली के पेड़ के नीचे चला रहा था मोबाइल, कई जगह गिरे ओले, महुआ-आम की फसल बर्बाद 190 नशीली गोलियां भी भट्ठी में खाक, जानिए गरियाबंद टू रायपुर प्लांट की कहानी Gariaband Congress ने निकाली LPG Cylinder की ‘शवयात्रा’, पढ़िए गैस इमरजेंसी की कहानी Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? इमली के पेड़ के नीचे चला रहा था मोबाइल, कई जगह गिरे ओले, महुआ-आम की फसल बर्बाद 190 नशीली गोलियां भी भट्ठी में खाक, जानिए गरियाबंद टू रायपुर प्लांट की कहानी Gariaband Congress ने निकाली LPG Cylinder की ‘शवयात्रा’, पढ़िए गैस इमरजेंसी की कहानी Ramnaresh Jaiswal बने मंडल मंत्री, हीरा सिंह श्याम ने दी मंजूरी 1 लाख 50 हजार शिक्षकों पर लटकी तलवार, TET परीक्षा में फेल तो चली जाएगी जॉब ? मंत्री दिलीप जायसवाल ने मिठाई खिलाकर दी बधाई 10वीं का एग्जाम देने जा रहे थे दोनों, आखिरी सांस तक बरसाई लाठियां रेपिस्ट नंगा होकर भागा; VIDEO में खेत में तड़पती दिखी, मांस के टुकड़े मिले एक क्लिक में लड़कियों की फोटो, पैकेज और रेट; Instagram-Telegram से चल रहा नेटवर्क

: बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव का निधन: कुछ समय से चल रहे थे बीमार, 'सन ऑफ सरदार' से मिली थी लोकप्रियता

Bollywood actor Mukul Dev dies: अभिनेता मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके पार्थिव शरीर को दिल्ली के दयानंद मुक्ति धाम लाया गया है, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिवंगत अभिनेता के बड़े भाई राहुल देव उनका अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, मुकुल देव के अंतिम दर्शन के लिए उनके करीबी दोस्त भी पहुंचे हैं।

मुकुल पिछले कुछ समय से बीमार थे और हाल ही में उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। हालांकि, अस्पताल और परिवार की ओर से मौत की वजह नहीं बताई गई है। मुकुल देव हिंदी, पंजाबी और साउथ की फिल्मों के साथ-साथ टेलीविजन इंडस्ट्री में भी सक्रिय थे।

'सन ऑफ सरदार' से मिली थी अलग पहचान

मुकुल देव ने कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में टोनी सिंह संधू का किरदार निभाया था। इस रोल से उन्हें खास पहचान मिली थी। उन्होंने 'यमला पगला दीवाना', 'आर…राजकुमार' और 'जय हो' जैसी फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं।

अभिनेता राहुल देव के भाई थे मुकुल

मुकुल देव अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि कल रात उनके भाई मुकुल देव ने नई दिल्ली में अंतिम सांस ली। मुकुल की एक बेटी है जिसका नाम सिया देव है। मुकुल देव का अंतिम संस्कार शनिवार 24 मई को शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में किया जाएगा।

1996 में टीवी शो से किया था डेब्यू

मुकुल देव का जन्म 17 सितंबर 1970 को नई दिल्‍ली के एक पंजाबी परिवार में हुआ था। उन्‍होंने 1996 में टीवी सीरियल 'मुमकिन' से एक्‍ट‍िंग डेब्‍यू किया। इसमें उन्होंने विजय पांडे का रोल प्ले किया था। वे ‘एक से बढ़कर एक’ शो में भी नजर आए। ‘फियर फैक्टर इंडिया’ के पहले सीजन के होस्ट भी वही थे।

उनका फिल्म में डेब्यू 1996 में फिल्म 'दस्तक' से हुआ था। इस फिल्म में उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। बाद में उन्होंने कई फिल्मों और टीवी शोज में काम किया, जिनमें ‘कहानी घर घर की’ और ‘कभी कभी प्यार कभी कभी यार’ शामिल हैं। उन्‍होंने हिंदी के साथ ही पंजाबी, बंगाली, मलयालम, कन्नड़ और तेलुगु की 60 से अध‍िक फिल्मों में काम किया।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन