Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: Jagdalpur: खोया मोबाइल पाकर खिले चेहरे, बस्तर पुलिस ने ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान के तहत लौटाए 80 फोन

News Desk / Fri, Mar 10, 2023


‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने मोबाइल फोन किए वापस।

‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान के तहत बस्तर पुलिस ने मोबाइल फोन किए वापस। - फोटो : संवाद

विस्तार

बस्तर पुलिस ने ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ अभियान के तहत लोगों के खोए मोबाइल लौटाए। जिसे पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। अभियान के  अंतर्गत 112 से अधिक मोबाइल फोन बरामद हुए थे। कार्यक्रम में उपस्थित मोबाइल स्वामियों को 80 मोबाइल वापस कर दिया। बताया जा रहा है कि बरामद सम्पत्ति की कीमत लगभग 10 लाख रूपये है। 

उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के नेतृत्व में बस्तर पुलिस द्वारा एक ओर आपराधिक तत्वों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। सामुदायिक पुलिसिंग अंतर्गत आम जनता से समन्वय स्थापित करने को बेहतर पुलिसिंग की ओर भी पुलिस कार्य कर रही है। पूर्व में बस्तर जिले के सायबर सेल एवं थानों में लोगों के मोबाइल गुमने के संबंध में सूचना एवं आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे। जिसपर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा विशेष रूचि लेकर गुम मोबाइल को खोजने के निर्देश दिए थे। 

जिसपर पुलिस अधीक्षक निवेदिता पॉल, नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार एवं उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू, पर्यवेक्षण अधिकारी - सायबर सेल के पर्यवेक्षण में निरीक्षक लालजी सिन्हा प्रभारी सायबर सेल के नेतृत्व में टीम गठित की गई। इस दौरान ‘टेक बैक योर प्रॉपर्टी’ नाम से विशेष अभियान चलाया गया। उक्त अभियान अंतर्गत सायबर सेल द्वारा 112 से अधिक गुम मोबाइल सेलफोन अलग-अलग जगहों से बरामद किया गया। 

शनिवार को शौर्य भवन स्थित पुलिस ऑडिटोरियम लालबाग में संबंधित मोबाइल धारकों को बुलाकर 112 नग मोबाइल को उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह मीणा के द्वारा स्वामियों को मोबाइल वापस किया गया। इससे पहले वर्ष 2022 में भी बस्तर पुलिस के द्वारा 396 नग से अधिक गुम मोबाइल को ढूंढकर संबंधित मोबाईल धारकों को सुपुर्द किया गया था। इस दौरान उप निरीक्षक अमित सिदार, प्रधान आरक्षक मौसम गुप्ता, लोमश दीवान आरक्षक धर्मेन्द्र ठाकुर, गौतम सिन्हा, कृष्ण कुमार साबड़े, मुकुंद कुमार, राधिका नेताम, दीपक कुमार रहे।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन