Logo
Breaking News Exclusive
अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? अतिक्रमण हटाने के बाद बदली उदंती सीता नदी अभ्यारण्य की तस्वीर, 143 फॉरेस्ट बीट में सख्त निगरानी व्यवस्था बेडरूम में पत्नी को गला घोंटकर मार डाला, मुंह से खून निकलने तक दबाया, जानवरों जैसे नाखूनों से नोचा MP में 'पिस्टल' लहराकर कट मारते निकले; सड़क पर बिछी तीनों की लाशें 8 साल के बच्चे के सामने पिता को मार डाला, दौड़ा-दौड़ाकर चाकू मारे; जान बचाने गली-गली भागता रहा

: पुष्पराजगढ़ जनपद BREAKING: CEO ने थोक के भाव में लापरवाह सचिव और रोजगार सहायकों को जारी किया नोटिस, जानिए किस-किसने बरती कोताही ?

MP CG Times / Tue, Apr 26, 2022

रमेश तिवारी, पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में CEO ने लापरवाहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत CEO राजेन्द्र त्रिपाठी ने 6 ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इससे सचिवों में हड़कंप मच गया है. जारी आदेश के मुताबिक लगभग एक दर्जन ग्राम पंचायतों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें आधा दर्जन ग्राम पंचायतों के सचिव और रोजगार सहायक पंचायत से नदारद मिले, जिसके बाद CEO ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. इतना ही नहीं शिवराज सरकार द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजना जैसे पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), शौचालय, समग्र आईडी, संबल योजना, कर्मकार योजना, खाद्यान्न जैसे महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होने से जनपद कार्यालय में लगातार ग्रामीणों के द्वारा CM हेल्पलाइन और लिखित रूप से शिकायतें प्राप्त हो रही थी. मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा बार-बार लिखित और मौखिक रूप से निर्देशित किया जा रहा था. इसके बाद भी ग्राम पंचायत के सचिव और रोजगार सहायकों द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी. इसी के मद्देनजर कार्रवाई की गई है. सचिव और रोजगार सहायकों की लापरवाही के कारण ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण समय पर नहीं हो रहा पा रहा था. CEO राजेंद्र त्रिपाठी ने नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर सभी सचिव और रोजगर सहायकों से स्पष्टीकरण लिखित रूप से मांगा है. इसके साथ ही समय पर जवाब नहीं देने पर एक तरफा कार्रवाई की जाएगी. निलबंन और पद सेवा समाप्ति की भी कार्रवाई की जाएगी. जानिए किन्हें जारी हुआ नोटिस सरई ग्राम पंचायत के सचिव सुरेश पाठक और रोजगार सहयक गोमती परस्ते को नोटिस जारी पडरीखार ग्राम पंचायत के सचिव अर्जुन सिंह और रोजगार सहयक संजय जायसवाल को नोटिस जारी बेलडोगरी ग्राम पंचायत रोजगर सहयक अर्चना परस्ते और कोहका ग्राम पंचायत सचिव अरुणा संतको नोटिस जारी किया गया है. देवरा ग्राम पंचायत सचिव कमलेश संत और रोजगार सहायक कपूर सिंह को नोटिस जारी बम्हनी ग्राम पंचायत सचिव जयशंकर पांडये और रोजगार सहायक क्रान्ति धुर्वे को नोटिस जारी किया गया है. लखौरा ग्राम पंचायत सचिव दिनेश बनवासी और रोजगार सहायक विजय सिंह को नोटिस जारी किया गया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन