Logo
Breaking News Exclusive
34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study 34% सम्राट और 31% लोगों निशांत पसंद, OBC-SC-ST या जनरल, जानिए कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? लेडी डांसर को मारकर बेड में छिपाई अर्धनग्न लाश, बेटा-बेटी बोले- पलंग से बह रहा था लहू बारात से पहले काटा गर्लफ्रेंड का गला, खून से सना मिला हथियार, जानिए MP-UP बॉर्डर का सच दोस्तों के साथ टेंट का सामान छोड़ने जा रहा था, बेकाबू होकर पलटा ट्रैक्टर, दबने से गई जान ट्रैक मशीन की बोगी धू-धू कर जली, शॉर्ट सर्किट की वजह से हादसा 92 की उम्र में ली आखिरी सांस, मल्टी-ऑर्गन फेल्योर बना वजह, Bollywood में शोक की लहर US Navy करेगी नाकाबंदी, समुद्री रास्ते पर बढ़ा खतरा, ईरान बोला- टोल देना ही पड़ेगा India के Top 20 Best Condoms in India 2026, एक क्लिक में Complete Guide Sexual Health Pills, सच क्या है और कितना बड़ा है खतरा, डॉक्टरों की चेतावनी से उड़ जाएगा होश ! 2 साल बाद क्यों टूट रही हैं शादियां, गांव से लेकर शहर तक; Expert Analysis & Case Study

: पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद भगदड़ से 3 लोगों की मौत: CM माझी ने मांगी माफी, 2 अधिकारी सस्पेंड, पुरी कलेक्टर-एसपी हटाए गए

3 people died in stampede after Jagannath Rath Yatra in Puri: ओडिशा के पुरी में रविवार सुबह करीब 4 बजे जगन्नाथ रथ यात्रा के बाद भगदड़ मच गई। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 लोग घायल हो गए। घायलों में 6 की हालत गंभीर है। हादसा जगन्नाथ मंदिर से करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर के सामने हुआ। यहां भगवान जगन्नाथ के नंदीघोष रथ को देखने के लिए भारी भीड़ जमा हुई थी, इसी दौरान भगदड़ मच गई।

सीएम मोहन चरण माझी ने इस घटना के लिए माफी मांगी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'मैं और मेरी सरकार भगवान जगन्नाथ के सभी भक्तों से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगते हैं। यह लापरवाही क्षम्य नहीं है।'

इसके बाद राज्य सरकार ने पुरी के कलेक्टर और एसपी का तबादला कर दिया। चंचल राणा को नया कलेक्टर और पिनाक मिश्रा को नया एसपी बनाया गया है। साथ ही डीसीपी और कमांडेंट को सस्पेंड कर दिया गया है।

जगन्नाथ रथ बाद में पहुंचा, लोगों में दर्शन की होड़ लग गई

पुरी की रथयात्रा में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथों को उनकी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर के सामने 9 दिन के लिए खड़ा कर दिया जाता है। यहां बलभद्र और सुभद्रा के रथ पहले पहुंच चुके थे। जगन्नाथ रथ बाद में पहुंचा, जिससे लोगों में उसके दर्शन करने की होड़ लग गई।

इसी दौरान भगदड़ मची, जिसमें गिरने से कई लोग कुचल गए। बताया जा रहा है कि घटना के समय वहां पर्याप्त पुलिस बल तैनात नहीं था। हादसे में मारे गए लोगों के नाम बसंती साहू (36), प्रेमकांति महांति (78) और प्रभाती दास हैं। इनके शव पुरी मेडिकल कॉलेज में रखे गए हैं।

शुक्रवार को सैकड़ों श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी थी

इससे पहले शुक्रवार (27 जून) को देवी सुभद्रा के रथ के आसपास भीड़ का दबाव बढ़ने से 625 से ज्यादा श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ गई थी। प्रशासन के मुताबिक 70 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन