Logo
Breaking News Exclusive
कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत कपड़ों के गट्ठों के बीच में छिपाया था, MP में खपाने की तैयारी थी 9 क्विंटल गांजा, महिलाएं समेत 6 गिरफ्तार एमपी से CG से मिलने आया, पैसे खत्म हुए तो चाबी लगी गाड़ियों पर करने लगा हाथ साफ; कान पकड़कर मांगी माफी मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा  गरियाबंद में मलबे में 4 दबे; खाट पर लिटाकर उफनती नदी पार कराई CEC को सरकार का संरक्षण, छत्तीसगढ़ में भी वोट चोरी का आरोप, BJP बोली- हार का बहाना गेहूं भरे अनियंत्रित ट्रक ने पिकअप को मारी टक्कर, बारिश के बीच गाड़ी खराब होने पर खड़ी थी गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत

: रेस्टोरेंट में धमाका, महिला की मौत: शादी की आतिशबाजी से 5 सिलेंडर फटे, 10 लोग झुलसे; 12 को रेस्क्यू किया

मुरादाबाद में रेस्टोरेंट में 5 सिलेंडर फटने से रविवार रात आग लग गई। देखते ही देखते तीन मंजिला रेस्टोरेंट आग की चपेट में आ गया। हादसे में रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव की मौत हो गई। जबकि 10 से अधिक लोग झुलस गए। पुलिस का कहना है कि शादी समारोह में छोड़े जा रहे पटाखे के रेस्टोरेंट में घुसने की वजह से हादसा हुआ है।

सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद 2 घंटे में आग पर काबू पाया। हादसा रविवार रात 10 बजे रामपुर रोड के कटघर में हुआ। मुरादाबाद के कटघर थाना क्षेत्र में रामपुर दोराहा निवासी प्रदीप श्रीवास्तव की प्रेम वंडर लैंड पुल के पास तीन मंजिला बिल्डिंग है। इसके पहले दो तल पर वो 'परी' नाम से रेस्टोरेंट चलाते हैं। जबकि बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर उनका परिवार रहता है।

पुलिस का कहना है कि रविवार रात करीब 10 बजे इस रेस्टोरेंट में ग्राहक खाना बना रहे थे। रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ अपने -अपने काम में जुटे थे और तीसरी मंजिल पर रेस्टोरेंट मालिक की फैमिली मौजूद थी। तभी पड़ोस में हो रही शादी में हो रही आतिशबाजी का एक पटाखा रेस्टोरेंट में आकर घुसा।

इस पटाखे के रेस्टोरेंट में फटने के बाद रेस्टोरेंट में आग लग गई। इससे पहले कि लोग कुछ समझते और आग पर काबू पाते, रेस्टोरेंट में रखे 5 गैस सिलेंडर एक-एक करके फट गए। तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडरों के फटने की वजह से तीन मंजिला पूरी बिल्डिंग आग की लपटों से घिर गई। रेस्टोरेंट में मौजूद लोगों और ऊपर मौजूद रेस्टोरेंट मालिक की फैमिली में चीख पुकार मच गई।

एसपी सिटी ने बताया कि रेस्टोरेंट मालिक प्रदीप श्रीवास्तव समेत 12 लोग दूसरी और तीसरी मंजिल से कूदकर निकले। झुलसे लोगों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने झुलसी रेस्टोरेंट मालिक की मां माया श्रीवास्तव (56) मृत घोषित कर दिया। 10 झुलस लोगों में से सात का इलाज चल रहा है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन