MP CG Times
Breaking News Exclusive
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन

: WPL Final 2024 DC vs RCB: महिला टीम ने खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा', पहली बार जीता खिताब, जानिए DC को कितने विकेट से दी मात ?

WPL Final 2024 DC vs RCB: महिला टीम ने खत्म किया ट्रॉफी का 'सूखा', पहली बार जीता खिताब, जानिए DC को कितने विकेट से दी मात ?

WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: स्मृति मंधाना की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रविवार को यहां फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को तीन गेंद शेष रहते हुए आठ विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग के दूसरे चरण का खिताब जीता।

WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: अच्छी शुरुआत के बावजूद आरसीबी के स्पिनरों के आगे घुटने टेककर दिल्ली कैपिटल्स इस साल भी खिताब से चूक गई. पिछले साल टूर्नामेंट के पहले चरण में दिल्ली कैपिटल्स फाइनल में मुंबई इंडियंस से हार गई थी। WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: आरसीबी महिला टीम का यह पहला फाइनल था और धीमी शुरुआत के बाद उन्होंने दबाव का सामना किया और अंत में जीत हासिल की. आरसीबी की गेंदबाजी के सामने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण 18.3 ओवर में महज 113 रन पर सिमट गई. इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने धीमी शुरुआत की और कछुए की गति से आगे बढ़ते हुए 19.3 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाकर खिताब जीत लिया। टीम के पहले फाइनल में उसके बल्लेबाज मैदान पर काफी दबाव में थे लेकिन अंत में इससे निपटने में सफल रहे। ऋचा घोष (नाबाद 17 रन, 14 गेंद, दो चौके) ने टीम के लिए विजयी चौका लगाया। मंधाना ने 39 गेंदों में 31 रनों की धीमी पारी खेली और सोफी डिवाइन ने 27 गेंदों में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 32 रनों का योगदान दिया. एलिस पेरी 35 रन बनाकर नाबाद रहीं. महिला (डब्ल्यूपीएल) और पुरुष फ्रेंचाइजी क्रिकेट (इंडियन प्रीमियर लीग) में आरसीबी का यह पहला खिताब है। WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने ओपनर शेफाली वर्मा (44 रन) और कप्तान मेग लैनिंग (23 रन) की मदद से 43 गेंदों में बिना विकेट खोए 64 रन बनाकर अच्छी शुरुआत की. लेकिन इसके बाद टीम ने 28,781 दर्शकों के सामने महज 49 रन के अंदर सभी 10 विकेट गंवा दिए. ऑस्ट्रेलिया की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी मोलिनेउ (20 रन पर 3 विकेट) ने आठवें ओवर में तीन विकेट लेकर दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी क्रम को ढहाने का सिलसिला शुरू कर दिया. इसके बाद मेजबान टीम इन झटकों से उबर नहीं पाई और नियमित अंतराल पर विकेट खोकर फाइनल में लड़खड़ा गई. इसमें श्रेयांका पाटिल का भी अहम योगदान रहा, जिन्होंने 3.3 ओवर में 12 रन देकर चार विकेट लिए. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की ओर से टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली लैनिंग (23 गेंद) और शेफाली (27 गेंद) ने अच्छी शुरुआत की। शुरुआती 11 गेंदों में धीमी शुरुआत के बाद शेफाली ने तेजी दिखाई. उन्होंने अपनी पारी में लगातार तीन छक्के लगाए. दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने घुटनों के बल बैठकर हाथ खोलते हुए लॉन्ग ऑन के ऊपर से मोलिनेउ पर पहला छक्का जड़ा. WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: चौथे ओवर में दाएं हाथ की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को गेंदबाजी के लिए लगाया गया, जिनके ओवर में 19 रन बने. शेफाली ने उनके सिर के ऊपर से छक्का मारकर आक्रामकता दिखाई जिससे लैनिंग भी उत्साहित हो गईं. इसके बाद लैनिंग ने उसी ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो चौके लगाए. शेफाली ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एलिस पेरी पर छक्का और चौका लगाया, जिससे दिल्ली का स्कोर पांच ओवर में 52 रन पहुंच गया. दोनों शुरुआती बल्लेबाजों ने अपनी आक्रामकता जारी रखी और अगले ओवर में सोफी डिवाइन पर एक-एक चौका लगाया. इसके बाद आरसीबी दिल्ली कैपिटल्स पर ब्रेक लगाने में कामयाब रही जब आठवें ओवर में मोलिनू ने शेफाली, जेमिमा रोड्रिग्स और एलिस कैप्सी को आउट करके तीन विकेट लिए। WPL 2024 Final, Delhi Capitals vs Royal Challengers Bangalore: दरअसल, वह हैट्रिक के करीब खड़ी थीं लेकिन ऐसा नहीं हुआ. दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर तीन विकेट पर 72 रन हो गया. लैनिंग पारी को संभालने की कोशिश कर रही थीं लेकिन श्रेयंका की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। घरेलू टीम अनावश्यक बड़े शॉट्स की तलाश में लगातार विकेट खोती रही और 81 रन पर छह विकेट गंवा दिए। दिल्ली कैपिटल्स ने महज 23 रन पर सात विकेट गंवा दिए. दिल्ली कैपिटल्स महिला प्लेइंग इलेवन: मेग लैनिंग (कप्तान), शैफाली वर्मा, एलीस कैप्सी, जेमिमाह रोड्रिग्स, मारिज़ैन कैप, जेस जोनासेन, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), शिखा पांडे, मिन्नू मणि। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर महिला प्लेइंग इलेवन: स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी डिवाइन, सब्बिनेनी मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सोफी मोलिनेक्स, जॉर्जिया वेयरहम, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, श्रद्धा पोखरकर, रेणुका ठाकुर सिंह। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन