: Vitamin B Benefits: सिर दर्द से लेकर दिल का ख्याल रखता है Vitamin B
Vitamin B Benefits: भागदौड़ भरे जीवन के कारण लोग अपनी सेहत पर ध्यान ही नहीं देते हैं। या फिर यूं कहे कि ध्यान देना भूल ही जाते हैं। लेकिन अगर आप अपने शरीर का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपके शरीर में विटामिन की कमी होने लगती हैं।
विटामिन की कमी के कारण आप कई गंभीर बीमारियों की ओर बढ़ते हैं, इसलिए इस बात का खास ध्यान रखें कि आपके शरीर में जरूरी विटामिन (Vitamin B) की कमी ना हो, इसलिए आज हम आपको इससे होने वाले फायदों के बारे में बताएंगे, जिससे आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकें।
विटामिन बी से होने वाले फायदे
1. हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद
अगर आप हार्ट से संबंधित परेशानियों से परेशान है, या फिर दिल को स्वस्थ रखने के लिए उपाय खोज रहे हैं, तो आपको सबसे पहले विटामिन बी को अपनी डाइट में शामिल करना होगा। इससे आपको कई बीमारियों से निजात मिलेगी। साथ ही ये आपको डिप्रेशन और तनाव के से भी दूर रखने में मदद करता है।
2. आंखों के लिए रामबाण इलाज
अगर किसी को भी विटामिन बी की कमी होती है, तो इससे ऑप्टिक न्यूरोपैथी का खतरा बढ़ने लगता है। इसलिए आपको ध्यान रखने की जरूरत है कि विटामिन बी कॉम्प्लेक्स कम ना हो, क्योंकि ये आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप अपनी डाइट में विटामिन बी से युक्त आहार को शामिल कर सकते हैं।
3. पाचनतंत्र को मिलेगी मजबूती
अगर आपके शरीर में विटामिन बी की कमी होती है, तो इससे आपके पाचन में गडबड़ी हो सकती है। साथ ही आपको कब्ज की दिक्कत का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको विटामिन बी से युक्त चीजों को खाना चाहिए।
4. माइग्रेन में मिलेगी राहत
विटामिन बी की कमी के कारण आपको माइग्रेन की परेशानी की भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए विटामिन बी से युक्त चीजें खाने से आपको इससे भी निजात मिलेगी।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन