Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में झोपड़ी में आंगनबाड़ी, 209 किराए में, 81 जुगाड़ में चल रहे, कमर तक बाढ़ पार कर रहे मासूम जेल में बंद भाई से मिलने जा रहा था; 120 की स्पीड में कार 7 फीट उछली, दम तोड़ने से पहले बोला- मुझे बचा लो... बेटे ने मां को दिए थे पैसे, मांगने पर मना किया तो पति ने लात-घूसों से तोड़ी तिल्ली; गिरफ्तार SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation

: Surya Grahan: जल्द होगा सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों को सड़क पर ला पटकेगा

News Desk / Mon, Mar 6, 2023


Surya Grahan: वर्ष 2023 का पहला सूर्य ग्रहण 20 अप्रैल 2023 को होगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा परन्तु ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिलीपींस और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। ग्रहण का समय सुबह 7.04 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक रहेगा।

ज्योतिषी एम. एस. लालपुरिया के अनुसार इस सूर्य ग्रहण का सभी राशियों पर न्यूनाधिक प्रभाव होगा। ग्रहण के समय सूर्य उच्च की राशि मेष में है। जिसके कारण मेष सहित अन्य कई राशियों को पीड़ा अनुभव होगी। जानिए किस राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण कष्टदायक रहेगा।

यह भी पढ़ेंः करें बरगद के पत्ते का यह उपाय, जो चाहेंगे वो मिलेगा, हनुमानजी भी होंगे प्रसन्न

इन राशियों के लिए नुकसानदेह रहेगा सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2023)

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के समय सूर्य मेष राशि में ही होगा जो कि सूर्य की उच्च की राशि है। इस स्थिति में मेष राशि के लिए कठिनाईयों का दौरा शुरू होने वाला है। उनके कॅरियर पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। परिवार की शांति भंग होगी और स्वास्थ्य को लेकर भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह स्थिति तब तक रहेगी जब तक मेष में गुरु का गोचर नहीं होगा। उसके बाद धीरे-धीरे समय अनुकूल बनने लगेगा।

सिंह राशि

सिंह का स्वामी सूर्य को माना गया है। अतः यह राशि भी सूर्य ग्रहण से प्रभावित होगी। कॅरियर में उतार-चढ़ाव आने लगेंगे। महिलाओं को भी कमर दर्द और गर्दन दर्द से पीड़ित होना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई से उचट जाएगा। प्रेम संबंधों में भी लगातार असफलता मिलेगी। शुरूआत में कुछ समय तक स्थिति इसी प्रकार रहेगी, फिर धीरे-धीरे सुधार आएगा। दिसंबर के अंत तक सब कुछ सही हो जाएगा।

कन्या राशि

इस राशि के लिए आठवें घर में सूर्य ग्रहण हो रहा है जो मानसिक तनाव और पीड़ा लेकर आएगा। क्रोध से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। कुछ भी बोलने से पहले दो बार सोच लें, अन्यथा घातक प्रभाव पड़ेगा। व्यापारियों को भी नुकसान संभव है। अपने ही लोग दुश्मन बनेंगे।

यह भी पढ़ेंः 30 वर्षों बाद शनि बदलेगा अपनी चाल, इन 4 राशियों पर पड़ेगा भारी, मिथुन, कर्क, तुला करेंगे मौज

मकर राशि

सूर्य ग्रहण मकर राशि के चौथे भाव में होगा जो माता के स्वास्थ्य को प्रभावित करेगा। नया वाहन खरीद लें, अन्यथा पुराने में फिजूल खर्चा करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य भी नरम रहेगा, बाहर कुछ भी खाने-पीने से बचें। रोगों के कारण खर्चा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगा, जिसके कारण पैसों की तंगी हो सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन