: महिलाओं में ये लक्षण हार्ट अटैक की ओर करते हैं इशारा, कभी न करें इग्नोर
Heart attack symptoms in women: अभी तक आपने हार्ट अटैक की समस्या ज्यादातर पुरुषों के साथ होती देखी है, लेकिन हाल में हाल में खुलासा हुआ कि 47 साल की फिल्म अभिनेत्री सुष्मिता सेन को हार्ट अटैक आया था। उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फैंस के साथ जानकारी साझा कि ‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा था’। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण पुरुषों से अलग दिखते हैं।
हार्ट अटैक में ब्लड फ्लो ब्लॉक हो जाता है, जिससे हार्ट तक ब्लड सर्कुलेट नहीं हो पाता। जब किसी महिला को हार्ट अटैक होता है तो उसे पुरुषों की तुलना में अस्पताल में लंबे समय तक रहने की जरूरत होती है। साथ ही पुरुषओं के मुकाबला महिलाओं के मरने की अधिक आशंका होती है। महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षणों को लेकर 2 साल पहले अमेरिका में एक रिसर्च हुई थी।
महिलाओं में हार्ट अटैक के लक्षण अलग दिखते हैं
दैनिक भारस्कर में छपी एक खबर के अनुसार, अमेरिका के क्लीवलैंड क्लीनिक मेडिकल सेंटर की रिसर्च में दावा किया गया है कि महिलाओं में हार्ट अटैक के दौरान छाती में दर्द होता है। इसके अलावा कुछ ऐसे लक्षण हैं, जो सिर्फ महिलाओं में ही दिखते हैं। एक्सपर्ट्स ने चेतावनी दी है कि अगर महिलाओं में ठंडा पसीना निकलना, पेट में दर्द रहना, आराम के बावजूद थकान रहना जैसे लक्षण लगातार दिख रहे हैं तो उन्हें नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।
महिलाओं में हार्ट अटैक का इशारा करते हैं ये लक्षण (These symptoms indicate heart attack in women)
- सांस लेने में समस्या
- पेट में दर्द होना
- ठंडा पसीना आना
- सीने में दर्द, जलन और बेचैनी
- थकान महसूस होना
- चक्कर आना
- कंधा और जबड़ा में दर्द होना
हार्ट को हेल्दी रखने के सामान्य टिप्स
- दिल को स्वस्थ रखने के लिए मोटापा को कंट्रोल करें।
- हार्ट की हेल्थ को बढ़िया रखने के लिए रोज 1 किलोमीटर पैदल चलें
- सप्ताह में 5 दिन 45 मिनट तक रोज वर्कआउट करें।
- धूम्रपान और एल्कोहन के सेवन से दूरी बना लें।
- डाइट में गेहूं की रोटी की जगह बाजरा, ज्वार या रागी का आटा शामिल करें।
- आम, केला, चीकू जैसे ज्यादा मीठे फल कम खाएं।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन