Logo
Breaking News Exclusive
ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प ड्रग पेडलर्स ने पूछताछ में लिया नाम; विवेक तन्खा बोले- बिना सूचना ले गई पुलिस 3 क्विंटल गांजा केस में महीनेभर से था फरार, पीछा कर पुलिस ने कार के साथ दबोचा किराना व्यापारी की चोरी के बाद हत्या; बिखरे सामान के बीच मिला शव, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस सिद्ध बाबा के पास ट्रक से टकराई कार, सड़क पर बिछी लहूलुहान लाशें, तड़प-तड़पकर गई जान निर्मला सीतारमण, हरदीप सिंह होंगे आउट, जानिए किसकी जाएगी कुर्सी, किसे मिलेगा प्रमोशन ? पटवारी से रजिस्ट्री ऑफिस तक कटघरे में, पड़ोसी के आधार से खेल, जानिए कैसे पकड़ाया शातिर ? मॉडल ट्राइबल स्कूल को 12वीं तक बढ़ाने की मांग, 6 दिन से हड़ताल पर अभिभावक कॉलेज रोड पर घेराबंदी, 78 हजार की ब्राउन शुगर जब्त, पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस 13 साल से छिपकर रह रहा था डबल मर्डर का आरोपी गैंगस्टर शब्बीर; 40 एम्बुलेंस और बसों का खड़ा किया साम्राज्य समाज को संगठित कर नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लिया संकल्प

: अंतरिक्ष में टमाटर उगाने का काम शुरू, क्‍या है Nasa के इस प्रयोग का मकसद, जानें

News Desk / Tue, Dec 6, 2022


अंतरिक्ष में सफलता के साथ खेती करना नासा (Nasa) का बड़ा लक्ष्‍य है। इसे लेकर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी काफी गंभीर नजर आती है। नासा और उसके वैज्ञानिक कई वर्षों से इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन यानी ISS पर इससे जुड़े प्रयोग कर रहे हैं। नासा का मकसद इन प्रयोगों से आगे बढ़कर अंतरिक्ष में नियमित रूप से कृषि को शुरू करना है। इसी कड़ी में नासा, ISS पर टमाटर उगाने जा रही है। वेज-05 प्रयोग (Veg-05 experiment) के तहत अंतरिक्ष में छोटे टमाटरों को उगाने पर काम शुरू होने वाला है। इस बारे में नासा ने नई जानकारी शेयर की है, आइए इसे जान लेते हैं।   

इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन में खेती करना आसान काम नहीं है। नासा के वैज्ञानिकों ने इसे मुमकिन बनाने के लिए अंतरिक्ष में पृथ्‍वी जैसी परिस्‍थि‍तियां डेवलप की हैं। नासा का क्रू टमाटरों को वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम में उगाएगा। यह आईएसएस पर बनाया गया एक स्‍पेस गार्डन है, जिसका इस्‍तेमाल क्रू के लिए कुछ खाना उगाने में होता है। अंतरिक्ष में उगाए जाने वाले टमाटर की मात्रा बहुत ज्‍यादा नहीं होगी, क्‍योंकि वेजिटेबल प्रोडक्‍शन सिस्‍टम का साइज महज एक सूटकेस के बराबर है। 

इतनी कम जगह में भी नासा के वैज्ञानिकों ने कई चीजें सफलता के साथ स्‍पेस में उगाई हैं। इनमें सलाद पत्ता, कैबेज, एक प्रकार की गोभी (kale) और काली मिर्च शामिल हैं। अब उनका लक्ष्‍य टमाटर हैं। वैज्ञानिक इसमें कामयाब होते हैं, तो भविष्‍य में पौष्टिक चीजों की एक पूरी सीरीज अंतरिक्ष में ही उगाई जाएगी।  

नासा लाइफ साइंसेज प्रोजेक्ट के साइंटिस्ट गियोया मस्सा ने कहा कि हम टमाटर को टेस्‍ट कर रहे हैं। हम देख रहे हैं कि लाइट स्पेक्ट्रम के असर से फसल कितनी अच्छी तरह से बढ़ती है। टमाटर कितने स्वादिष्ट और पौष्टिक होते हैं। हम यह भी जांच कर रहे हैं कि फसल उगाने पर क्रू की सेहत पर कैसा असर होता है। यह भी देखा जाएगा कि अंतरिक्ष में उगे टमाटरों को खाने से क्रू की सेहत पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। यह सब भविष्‍य के मिशनों के लिए काफी मददगार होगा। 

गौरतलब है कि बीते महीने ही नासा ने इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन के लिए एक बड़ी सप्‍लाई भेजी थी। 23 नवंबर को एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का फाल्कन 9 रॉकेट (Falcon 9) कैनेडी स्पेस सेंटर से रवाना हुआ था। यह रॉकेट अपने साथ करीब 3,500 किलोग्राम कार्गो लेकर रवाना हुआ। इस कार्गो में टमाटर भी शामिल थे, जिन्‍हें अब अंतरिक्ष में उगाया जाने वाला है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन