: तो क्या दुबई में मौज कर रहे सौरभ चन्द्राकर और रवि उप्पल ? महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर्स ने प्रदीप मिश्रा पर बरसाए फूल, कुछ दिनों पहले गिरफ्तारी का दावा, लेकिन नहीं लाए गए भारत
11 अक्टूबर को गिरफ्तारी की खबर, लेकिन भारत नहीं पहुंची
बता दें कि 11 अक्टूबर को खबर आई थी कि दुबई में महादेव सट्टा ऐप चलाने वाले सौरभ चंद्राकर को इंटरपोल के अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया है। दुबई पुलिस और स्थानीय फोर्स के साथ सीबीआई और ईडी के अधिकारियों ने सौरभ चंद्राकर से जुड़ी हर जानकारी इंटरपोल को दी।
गिरफ्तारी के बाद इंटरपोल के अधिकारियों ने भारतीय विदेश मंत्रालय को सूचना दी। यह भी दावा किया गया कि उसे 7 दिनों के भीतर भारत लाया जा सकता है, लेकिन अब तक उसे नहीं लाया जा सका। गिरफ्तारी की खबर के 2 महीने बाद उसे एक सार्वजनिक कार्यक्रम में देखा गया।
कौन हैं सौरभ चंद्राकर
सौरभ चंद्राकर छत्तीसगढ़ के भिलाई के रहने वाले हैं। उनके पिता नगर निगम में पंप ऑपरेटर थे। सौरभ की जूस की दुकान भी थी। 2019 में वह दुबई गए और अपने दोस्त रवि उप्पल को भी बुलाया। इसके बाद उन्होंने महादेव ऐप लॉन्च किया और फिर धीरे-धीरे ऑनलाइन सट्टा बाजार में बड़ा नाम बन गए।
ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बना महादेव ऐप
महादेव बेटिंग ऐप ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए बना ऐप था। इस पर यूजर पोकर, कार्ड गेम, चांस गेम नाम के लाइव गेम खेलते थे। ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और चुनाव जैसे खेलों में भी अवैध सट्टेबाजी की जाती थी। इस ऐप का जाल सट्टेबाजी के नेटवर्क के जरिए तेजी से फैला।
सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए। इस ऐप से धोखाधड़ी का पूरा खाका तैयार किया गया। सौरभ की शादी में बॉलीवुड की मशहूर हस्तियों ने परफॉर्म किया।
सौरभ की 200 करोड़ की शादी चर्चा में रही
फरवरी 2023 में सौरभ चंद्राकर ने दुबई में शादी की और करीब 200 करोड़ रुपये कैश खर्च किए। परिवार को लाने-ले जाने के लिए प्राइवेट जेट किराए पर लिए गए। शादी में परफॉर्म करने के लिए मशहूर हस्तियों को बुलाया गया। मुंबई से वेडिंग प्लानर, डांसर, डेकोरेटर हायर किए गए।
इन तक हवाला के जरिए पैसे पहुंचाए गए। योगेश पोपट नाम के व्यक्ति की आर-1 इवेंट्स प्राइवेट लिमिटेड नाम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी को हवाला के जरिए 112 करोड़ रुपये भेजे गए और 42 करोड़ रुपये की होटल बुकिंग की गई।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन