Logo
Breaking News Exclusive
अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा

: MWC 2023: OnePlus 11 Concept फोन स्पेशल 'लिक्विड कूलिंग सिस्टम' के साथ हुआ पेश

News Desk

News Desk / Mon, Feb 27, 2023

MWC 2023: OnePlus 11 Concept फोन स्पेशल 'लिक्विड कूलिंग सिस्टम' के साथ हुआ पेश

OnePlus 11 Concept फोन को सोमवार को मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2023 में पेश किया गया। OnePlus का यह कॉन्सेप्ट स्मार्टफोन छोटे एक्टिव लिक्विड कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जो स्मार्टफोन के रियर पैनल में फिट किया गया है। MWC 2023 में, कंपनी अपने हाल ही में लॉन्च किए गए फ्लैगशिप स्मार्टफोन, OnePlus 11 5G को भी प्रदर्शित कर रही है, जो AR और रे ट्रेसिंग क्षमताओं को सपोर्ट कहता है, जिन्हें क्रमशः Qualcomm और Perfect World Games ने मिलकर डेवलप किया है। इसके अलावा, इवेंट में कंपनी ने OnePlus Buds Pro 2 TWS ईयरबड्स, OnePlus Pad और OnePlus 45W लिक्विड कूलर एक्सेसरी को भी प्रदर्शित किया है।

OnePlus के मुताबिक, OnePlus 11 Concept फोन लिक्विड कूलिंग मैकेनिज्म के साथ आता है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि यह स्मार्टफोन के तापमान को 2.1 डिग्री सेल्सियस तक कम कर सकता है। यह भी कहा गया है कि नए एक्टिव क्रायोफ्लक्स (Cryoflux) सिस्टम में फोन के बीच में इंडस्ट्रियल-ग्रेड सिरेमिक पाइजोइलेक्ट्रिक माइक्रोपंप फिट है और कुछ नीले रंग की पाइपलाइन्स रियर पैनल में फिट की गई हैं, जो रियर ग्लास से बाहर दिखाई भी देती हैं।

OnePlus का दावा है कि माइक्रोपंप का साइज केवल 0.2 वर्ग सेंटीमीटर है, जिसका मतलब है कि हैंडसेट को ठंडा करने के लिए उपयोग किए जाने वाले लिक्विड सर्कुलेट करने वाली पाइपलाइन फोन के फॉर्म फैक्टर को पतला रखने में मदद कर सकती है। इसके चलते फोन की मोटाई को लगभग 5.04 mm रखा जा सकता है और फोन के वजन को भी कम से कम रखा जा सकता है।

OnePlus का दावा है कि यह कूलिंग सिस्टम गेमिंग के दौरान फ्रेमरेट्स में 4 फ्रेम प्रति सेकंड (4fps) तक सुधार कर सकता है। कंपनी के अनुसार, हैंडसेट को चार्ज करते समय तापमान को 1.6 डिग्री सेल्सियस तक कम किया जा सकता है, जिससे चार्जिंग का समय "30 से 45 सेकंड" कम हो जाएगा।

OnePlus 11 Concept फोन में ग्लास यूनीबॉडी डिजाइन है और कंपनी का कहना है कि इसमें "मैग्नेट्रॉन-स्पटरिंग कोटिंग" के लिए एक इलेक्ट्रिक फील्ड का इस्तेमाल करके फोन के केस में मेटल और अलॉय की एक छोटी मात्रा में कोटिंग को डाला गया है। इसमें रियर में ग्लास होने की वजह से पैनल पर पाइपलाइन्स के जरिए बहने वाले माइक्रो-लिक्विड को भी देखा जा सकता है।

कंपनी का नया एक्टिव क्रायोफ्लक्स लिक्विड कूलिंग सिस्टम भी रियर कैमरा मॉड्यूल के चारों तरफ भी बिछाया गया है। हैंडसेट में कैमरा लेंस के आसपास 'गिलोच' (Guilloché) नक्काशी (बारीक पैटर्न वाली एक तकनीक, जो लक्जरी वॉच में की जाती है) भी की गई है।

OnePlus ने अभी तक OnePlus 11 कॉन्सेप्ट फोन के अन्य हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके Snapdragon 8 Gen 2 SoC से लैस होने की उम्मीद है। MWC 2023 में, फर्म OnePlus 45W लिक्विड कूलर थर्मोइलेक्ट्रिक कूलर को भी दिखाया है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यह कनेक्टेड डिवाइस के तापमान को 20 डिग्री सेल्सियस तक कम कर देता है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन