: बेटे के सामने अश्लीलता: महिला कांस्टेबल और DSP ने की पूल में गंदी हरकत, VIDEO वायरल...
राजस्थान : पुलिस (Rajasthan police) इस बार अपने काम को लेकर नहीं बल्कि एक अश्लील वीडियो (viral video) को लेकर चर्चा में आ गई है. अजमेर (ajmer) के एक पुलिस अधिकारी और महिला कांस्टेबल का एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ है.
इस वीडियो में दोनों अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं. सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है. कि जिस समय पुलिस अधिकारी और महिला कांस्टेबल ये अश्लील हरकत कर रहे थे. उस समय वहां महिला का बेटा भी मौजूद था, और उसे भी देखकर पुलिस अधिकारी ने अश्लील इशारे किए हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद महिला कांस्टेबल के पति ने विभाग में शिकायत कर दी है. जिसके बाद विभाग ने दोनो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दोनो को सस्पेंड कर दिया है.
शिकायत के बाद डीजीपी ने की सख्य कार्रवाई
दरअसल ये मामला अजमेर जिले का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक पुलिस अधिकारी का नाम हीरालाल सैनी है और वो अजमेर जिले के ब्यावर में डीएसपी पद पर थे. इनके खिलाफ एक महीने पहले यह शिकायत की गई थी. जांच के बाद अब डीजीपी एमएल लाठर ने डीएसपी को सस्पेंड कर दिया है साथ ही महिला कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया गया है, वो जयपुर कमिश्नरेट में पोस्टेड थी.
डीएसपी ने बेटे को भी किए थे गंदे इंशारे
जिस दौरान ये वीडियो बनाया गया उस समय वहां महिला कांस्टेबल का बेटा भी मौजूद था. महिला कांस्टेबल के बेटे की उम्र 6 साल है और वहां चुपचाप खड़ा था. पुलिस अधिकारी ने बच्चे को भी गंदे इशारे किए. इस घटना के बाद महिला कांस्टेबल ने अपने व्हाट्सऐप पर इस वीडियो को स्टेटस में भी डाला और फिर यह वहीं से ये वायरल हो गया.
पति ने की शिकायत
वायरल वीडियो के ही आधार पर महिला कांस्टेबल का पति उन दोनों की शिकायत लेकर विभाग में पहुंचा. करीब 2 मिनट 38 सेकंड के इस वीडियो को लेकर महिला कांस्टेबल का पति सबसे पहले एसपी के पास शिकायत करने गया था. जिसके बाद इस मामले पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी ने दोनों को संस्पेंड कर दिया है. बता दें कि दोनों के खिलाफ जांच शुरू की गई है.Tags :
संबंधित ख़बरें
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई
खूनी झड़प…CISF जवान ने चलाईं अंधाधुंध गोलियां : असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 अफसरों-जवानों की मौत; विवाद के बाद AK-47 से दागीं 150 गोलियां
गर्लफ्रेंड की लाश गोद में लेकर बैठा रहा बॉयफ्रेंड : दिल्ली में कोचिंग का झूठा नाटक, CISF जवान संग लिव-इन में थी, परिजनों का आरोप- मर्डर कर फंदे पर लटकाया
IND vs AFG 3rd T20 LIVE Score : Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन