Logo
Breaking News Exclusive
दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ?

: अब पेट्रोल पंप खोलना छत्तीसगढ़ में आसान: राज्य से लाइसेंस लेना जरूरी नहीं, सिर्फ केंद्र के नियमों का करना होगा पालन

अब पेट्रोल पंप खोलना छत्तीसगढ़ में आसान: राज्य से लाइसेंस लेना जरूरी नहीं, सिर्फ केंद्र के नियमों का करना होगा पालन
No need to get a state license to open a petrol pump: छत्तीसगढ़ में पेट्रोल पंप शुरू करना अब देश के किसी भी राज्य से आसान हो गया है। राज्य सरकार ने राज्य लाइसेंस के नियम को खत्म कर दिया है। कारोबारी अब यहां सिर्फ केंद्रीय नियमों के आधार पर ही पेट्रोल पंप शुरू कर सकेंगे। खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से 14 नवंबर 2024 को जारी अधिसूचना के जरिए यह बदलाव लागू किया गया है। पहले की दोहरी अनुमति की प्रक्रिया को खत्म कर इसे आसान बनाया गया है। पहले पेट्रोल पंप शुरू करने के लिए कारोबारियों को कलेक्टर के जरिए खाद्य विभाग से खरीद-बिक्री का लाइसेंस लेना पड़ता था। इसके बाद हर साल या तीन साल में इसका नवीनीकरण कराना पड़ता था। राज्य सरकार और केंद्र दोनों से अनुमति लेने की दोहरी प्रक्रिया में समय और पैसा दोनों खर्च होता था, साथ ही कागजी कार्रवाई भी बढ़ जाती थी। और पेट्रोल पंप खोलने की प्रक्रिया तेज और सस्ती हो जाएगी। छत्तीसगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा राज्य सरकार ने कहा है कि यह कदम छत्तीसगढ़ में कारोबार को बढ़ावा देने और नियमों को सरल बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव है। अब कम कागजी कार्रवाई और सिंगल लेवल अनुमति के साथ पेट्रोल पंप जल्द शुरू हो सकेंगे। नए व्यवसायी, खासकर छोटे उद्यमी और तेल कंपनियां बिना किसी परेशानी के अपना काम शुरू कर सकेंगी। यह सुधार ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने को बढ़ावा देगा, जहां अभी ईंधन की पहुंच कम है। पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए आवेदन अग्रणी तेल विपणन कंपनियां (ओएमसी) देश के कई शहरों और जगहों पर पेट्रोल पंप स्थापित करने की अपनी योजना से संबंधित जानकारी अखबारों या ऑनलाइन विज्ञापनों में प्रकाशित करती हैं। आवेदक किसी जगह या इलाके में डीलरशिप खोलने के लिए ओएमसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं या विज्ञापन में प्रकाशित पते पर पत्र लिखकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अगर एक ही इलाके या जगह के लिए कई आवेदक आवेदन करते हैं, तो तेल विपणन कंपनियां लॉटरी सिस्टम, बोली प्रक्रिया के जरिए विजेताओं के नाम घोषित करती हैं। इससे आम लोगों को फायदा होगा इस बदलाव से छत्तीसगढ़ में ईंधन की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे लोगों को आसानी से पेट्रोल और डीजल मिल सकेगा। खासकर उन इलाकों में जहां अभी पेट्रोल पंप कम हैं, वहां सुविधा बेहतर होगी। साथ ही नए पेट्रोल पंप खुलने से राज्य में निवेश बढ़ेगा और बुनियादी ढांचे का विकास होगा। इससे सरकार का वह लक्ष्य भी पूरा होता है, जिसमें कारोबार को आसान बनाने और आर्थिक विकास पर जोर दिया जाता है। प्रदेश की जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी- सीएम इस बारे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा- सरकार प्रदेश में कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने को लेकर गंभीर है। नियमों को सरल बनाकर और अनावश्यक बाधाओं को दूर करके उद्योग, कारोबार को सुगम बनाने और निवेश को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रही है। इससे न सिर्फ कारोबारियों को फायदा होगा, बल्कि प्रदेश की जनता को भी बेहतर सेवाएं मिलेंगी। छत्तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से पेट्रोल पंप खोलना आसान हो गया है। इस कदम से न सिर्फ सभी क्षेत्रों में ईंधन की पहुंच बढ़ेगी, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन