Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: झारखंड के बूढ़ा पहाड़ और बिहार से नक्सली आउट, जानें क्या बोले अमित शाह

News Desk / Wed, Sep 21, 2022


News Nation Bureau | Edited By : Deepak Pandey | Updated on: 21 Sep 2022, 07:15:59 PM
Naxal free

झारखंड के बूढ़ा पहाड़ और बिहार से नक्सली आउट (Photo Credit: फाइल फोटो)

नई दिल्ली:  

सीआरपीएफ के डीजी कुलदीप सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि झारखंड में पहली बार बूढ़ा पहाड़ को नक्सल मुक्त करा दिया गया है. वहां पर भारतीय सुरक्षाबलों के लिए स्थायी कैंप लगाया गया है. अब हेलीकॉप्टर लैंडिंग भी संभव हो पाई है. ये कार्य तीन अलग-अलग बड़े ऑपरेशनों के तहत किया गया है. उन्होंने कहा कि अप्रैल 2022 से अब तक ऑपरेशन थंडरस्टॉर्म के तहत छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्य प्रदेश में कुल 14 माओवादियों को मार गिराया गया है, जबकि 578 नक्सलियों ने भी आत्मसमर्पण किया है. 

यह भी पढ़ें : AAP MLA अमानतुल्लाह खान को बड़ा झटका, कोर्ट ने ACB की रिमांड बढ़ाई

डीजी कुलदीप सिंह ने बताया कि हम कह सकते हैं कि अब बिहार नक्सल मुक्त है. रंगदारी गिरोह के रूप में इनकी मौजूदगी हो सकती है, लेकिन बिहार में ऐसी कोई जगह नहीं है, जहां नक्सलियों का दबदबा हो. बिहार और झारखंड में ऐसी कोई जगह नहीं जहां सेना नहीं पहुंच सकती है. उन्होंने आगे कहा कि वामपंथी उग्रवाद (LWE) की घटनाओं में काफी कमी आई है. 77 प्रतिशत की कमी आई है. 2009 में यह 2258 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर था, जो वर्तमान में घटकर 509 हो गया है. मृत्यु दर में भी 85 फीसदी की कमी आई है. 

इस पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि शीर्ष माओवादियों के गढ़ में महीनों तक चले इन अभियानों में सुरक्षा बलों को अप्रत्याशित सफलता प्राप्त हुई, जिसमें 14 माओवादियों को मार गिराया गया एवं 590 से अधिक की गिरफ्तारी/आत्मसमर्पण हुआ, जिसमें लाखों-करोड़ों के ईनामी माओवादी जैसे मिथिलेश महतो जिसपर 1 करोड़ रुपये का इनाम था पकड़े गए हैं.

अमित शाह ने दूसरे ट्वीट में लिखा है कि पहली बार बूढा पहाड़, चक्रबंधा व भीमबांध के दुर्गम क्षेत्रों से माओवादियों को सफलतापूर्वक निकालकर सुरक्षाबलों के स्थायी कैंप स्थापित किए गए हैं. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद व LWE के विरुद्ध गृह मंत्रालय की जीरो टॉलेरेंस की नीति जारी रहेगी और ये लड़ाई आगे और तेज होगी.

यह भी पढ़ें : वक्फ बोर्ड के फैसले पर भड़कीं महबूबा मुफ्ती तो BJP ने किया स्वागत

गृह मंत्री ने तीसरे ट्वीट में लिखा है कि देश की आंतरिक सुरक्षा में एक ऐतिहासिक पड़ाव पार हुआ है. पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में वामपंथी उग्रवाद के विरुद्ध चल रही निर्णायक लड़ाई में सुरक्षाबलों ने अभूतपूर्व सफलता प्राप्त की है. इसके लिए सीआरपीएफ सुरक्षा एजेंसियों और राज्य पुलिसबलों को बधाई देता हूं. 

संबंधित लेख

First Published : 21 Sep 2022, 07:13:52 PM

For all the Latest India News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन