Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: NCB विजिलेंस टीम को आर्यन खान केस की जांच में मिली कई खामियां दिल्ली भेजी अपनी रिपोर्ट

News Desk

News Desk / Tue, Oct 18, 2022

NCB विजिलेंस टीम को आर्यन खान केस की जांच में मिली कई खामियां दिल्ली भेजी अपनी रिपोर्ट

Publish Date: | Tue, 18 Oct 2022 07:55 PM (IST)

Aryan Khan Case: NCB की स्पेशल विजलेंस टीम ने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान मामले में जांच की रिपोर्ट दिल्ली NCB कार्यालय को भेज दी है। जानकारी के मुताबिक आर्यन खान ड्रग्स मामले की जांच में कई तरह की खामियां पाई गई हैं। इसके अलावा इससे जुड़े कुछ दूसरे मामलों की जांच में भी अनियमितताएं मिली हैं।आपको बता दें कि मुंबई क्रूज केस में आर्यन खान को NCB ने क्लीनचिट दे दी है। इसके बाद इस केस की जांच से संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सरकार ने कार्रवाई का आदेश दिया था। इसी पर NCB की स्पेशल विजलेंस टीम ने मामले की गहराई से जांच की और अपनी रिपोर्ट दिल्ली हेडक्वार्टर भेज दी है।

जांच में पाई गई कई खामियां

स्पेशल विजलेंस टीम की रिपोर्ट में जांच में शामिल अधिकारियों की नीयत पर भी सवाल उठाए गए हैं। एनसीबी के बड़े अधिकारी ने बताया कि इस मामले में सबूतों के अभाव होने पर भी जांच की जा रही थी और मामले को आगे बढ़ाया जा रहा था। इस मामले में 65 लोगों के बयान 4 बार दर्ज किए गए हैं, इसका कारण ये है कि ये लोग अपने बयान अक्सर बदल रहे थे। इसी वजह से कई लोगों के बयान तो कैमरे में रिकॉर्ड किए गए हैं। इन मामलों में पैसों का लेनदेन हुआ है या नहीं, इस बात की भी जांच की जा रही है। लेकिन इस एंगल से जांच अभी पूरी नहीं हुई है क्योंकि शिकायतकर्ता ने अपना जवाब ही बदल दिया है।

NCB अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

NCB की स्पेशल विजलेंस टीम ने इस मामले की जांच के दौरान पाया कि इस मामले में 7 से 8 NCB अधिकारियों की भूमिका संदेहास्पद है, जिसकी विभागीय जांच की शुरुआत की गई है। जो लोग एनसीबी के बाहर है उनके खिलाफ करवाई करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से इजाजत मांगी गई है। जांच में कुछ लोगों के खिलाफ सिलेक्टिव होने की बात भी सामने आई है। इन सभी मामलों में रिपोर्ट भेज दी गई है। आर्यन खान को पिछले साल दो अक्टूबर को क्रूज पर छापेमारी के दौरान पकड़ा गया था और 22 दिन जेल में बिताने के बाद उन्हें जमानत मिली थी।

Posted By: Shailendra Kumar

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन