Logo
Breaking News Exclusive
ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण

: Congress President Election Result Live: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर में कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष मतगणना जारी

News Desk

News Desk / Tue, Oct 18, 2022

Congress President Election Result Live: मल्लिकार्जुन खड़गे या शशि थरूर में कौन होगा कांग्रेस अध्यक्ष मतगणना जारी

Congress President Election Result Live। कांग्रेस पार्टी में 24 साल के लंबे अंतराल के बाद आज गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हाल ही संपन्न हुए चुनावों के बाद आज वोटों की गिनती हो रही है और मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर में से कोई एक पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। मिली जानकारी के मुताबिक मतगणना के नतीजे शाम 4 बजे तक आ सकते हैं। देशभर में राज्य मुख्यालयों से मतपेटियां कांग्रेस कार्यालय पहुंच चुकी है और सुबह 10 बजे से वोटों की गिनती जारी है। कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के एक पदाधिकारी ने बताया कि सभी मतपेटियां कांग्रेस मुख्यालय में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में रखी गई है।

खड़गे और थरूर के 5-5 एजेंट करेंगे निगरानी

कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के पदाधिकारी ने यह भी बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव में मुख्य टक्कर मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर के मध्य है और मतगणना के दौरान दोनों ही तरफ से 5-5 एजेंट निगरानी करेंगे, जबकि दोनों पक्षों से 2 एजेंट रिजर्व में रखे जाएंगे। मतगणना से पहले दोनों ही नेताओं के समर्थक कांग्रेस मुख्यालय में इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने जानकारी दी है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए करीब 96 प्रतिशत मतदान था। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी और कई वरिष्ठ नेताओं सहित करीब 9500 निर्वाचक मंडल के सदस्यों ने सोमवार को वोट डाला था।

137 के इतिहास में सिर्फ 6 बार चुनाव

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने जानकारी दी कि कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।

Posted By: Sandeep Chourey

 


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन